करनाल के दिनेश बक्शी होंगे अयोध्या में सम्मानित

राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में मिलेगा राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2025

करनाल, (विसु) : लक्ष्य जनहित सोसाइटी के फाउंडर दिनेश बक्शी को राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में आमंत्रित किया गया है। यह महोत्सव आगामी 12 से 14 सितम्बर 2025 तक अयोध्या में तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित होगा। रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए दिनेश बक्शी को देशभर की 251 संस्थाओं और समाजसेवियों के साथ राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान – 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान रक्तदान शिविर, जागरूकता रैली, परिचय सम्मेलन, संगोष्ठी और परिचर्चा आयोजित की जाएंगी। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के महत्व को समझाना और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ना है। दिनेश बक्शी ने बताया कि राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के संस्थापक/अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने बताया कि इस महोत्सव में भूटान, नेपाल सहित देश के 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के रक्तवीर और समाजसेवी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं