आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बलराज भाटी जी ने बताया किस तरह देश को आजादी दिलवाने में वीर सपूतों ने अपने बलिदान का योगदान दिया है

ऋषि तिवारी

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय कैमराला चक्रसैनपुर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को 78 वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व को बडी धूमधाम से मनाया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बाबा रगींलाल रहे। ध्वजारोहण के बाद अपने देश के उन शहीद वीर सबूतों को नमन किया।जिन्होनें ब्रिटिश साम्राज्य को जड से उखाड फेंका और भारत को आजादी दिलाई और अपने वतन के लिए हँसते हँसते प्राणों को निछावर कर दिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि देश को आज़ादी दिलाने में हर वर्ग हर समाज के वीर सपूत ने अपने प्राणों की आहूति दी थी। उनमें आपसी भाईचारा,एकता एवं आपसी अटूट प्रेम भाव था। जिनके कारण आज हम चैन की सांस ले रहे है हम सभी देशवासियों को अपने उन शहीद वीर सपूतों के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेना होगा और देश हित के लिए अपनी विचार धारा बदलकर भाईचारा और एकता में रहकर अपने देश को ऊँचाईयों तक ले जाना है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य राजेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष ऊधम नम्बरदार, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना ,पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शकीना,जिला उपाध्यक्ष खालिद, प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, प्रदेश सचिव हरेन्द्र भाटी, प्रदेश संगठन मन्त्री डाक्टर संजीव भाटी, जिला उपाध्यक्ष राहुल भाटी,प्रदेश महामन्त्री रामरिक भाटी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

  • Related Posts

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading
    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने राहुल गांधी एवं अभिजीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!