जिम्स में डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी बंद, मरीजों परेशानी

ऋषि तिवारी
नोएडा। कोलकाता में हुई घटना का विरोध पूरे देश में चल रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में देखने को मिल रहा है। ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) मैं सैकड़ों की संख्या में चिकित्सकों ने प्रदर्शन किए और इस प्रदर्शन के दौरान चिकित्सक हड़ताल पर बैठ गए है। हड़ताल के कारण संस्थान की आउट पेंशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) बंद हो गई। जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस दौरान आपातकालीन सेवाएं चालू रही। जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा हो सकी है।

हड़ताल पर बैठे चिकित्सकों का कहना है कि कोलकाता में हुई घटना के आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और इस प्रकार की घटनाएं न केवल चिकित्सा समुदाय की सुरक्षा को खतरे में डालती है, बल्कि, चिकित्सा सेवा में कार्यरत सभी कर्मचारियों के मनोबल को भी गिराती हैं। जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक चिकित्सकों का यह आंदोलन इसी प्रकार से लगातार जारी रहेगा। सरकार जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए और चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा बढ़ाई जाए। यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो वह आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। संभवतः अपनी हड़ताल को ज्यादा व्यापक रूप से फैला सकते हैं।

जिम्स अस्पताल में हुई चिकित्सकों की हड़ताल का असर मरीजों में देखने को मिला। सुबह के समय ही अधिकांश मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। लेकिन, चिकित्सकों की हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। हालांकि, चिकित्सकों की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि इमरजेंसी सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हर संभव प्रयास किया जाएगा कि गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार दिया जा सके।

 

नोएडा-ग्रेनो में आईएमए की 24 घंटे की हड़ताल

 

कोलकाता घटना को लेकर अब आईएमए ने भी हड़ताल की घोषणा कर दी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी और सरकारी अस्पतालों में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक रहेगी। इस दौरान इमरजेंसी, आईसीयू और अति आवश्यक सर्जरी छोड़कर बाकी सभी चिकित्सा सेवाएं ठप रहेंगी। ओपीडी पहले से निर्धारित सर्जरी और अन्य सेवाओं को चिकित्सक बंद रखेंगे। दोनों शहरों में करीब 60 से ज्यादा अस्पताल और नर्सिंग होम हैं। उनके लगभग 700 से ज्यादा चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नोएडा शाखा की तरफ से यह फैसला किया गया है।

 

आईएमए की हड़ताल का नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पड़ा असर

आईएमए की हड़ताल की घोषणा के बाद अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मरीजों में इसका असर देखने को मिलेगा। इस हड़ताल के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लगभग 60 से ज्यादा अस्पताल और नर्सिंग होम पर असर पड़ेगा। आईएमए से मिली जानकारी के मुताबिक, चिकित्सकों की यह हड़ताल शनिवार सुबह 6 बजे से चालू होकर रविवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं किया जाएगा। इसके बाद रविवार को सुबह 6 बजे के बाद चिकित्सक सामान्य रूप से इलाज करना शुरू कर देंगे। हालांकि, इससे पहले 24 घंटे के दौरान चिकित्सक केवल इमरजेंसी और सर्जरी के मामलों में ही मरीज को देखेंगे। अन्यथा सभी चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। इससे 700 से ज्यादा चिकित्सकों के हड़ताल पर रहने की संभावना है।

  • Related Posts

    Sonam Wangchuk : 20 को जंतर मंतर से संसद की ओर मार्च करेंगे वांगचुक, लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील

    20 जुलाई को संसद मार्च करेंगे सोनम वांगचुक…

    Continue reading
    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में बुधवार (8…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    • By TN15
    • July 10, 2026
    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार