1 अप्रैल को ई बैटरी रिक्शा चालक नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय, सेक्टर-19 नोएडा पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे

नोएडा । ई-रिक्शा चालकों की विभिन्न समस्याओं तथा बढ़ती महंगाई के अनुरूप किराया राशि बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर आज सेक्टर 12-22 चौराहे पर एक सभा आयोजित की गई। सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 1 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय, सेक्टर-19 नोएडा पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस प्रदर्शन के लिए सभी ई-रिक्शा चालक 1 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे सेक्टर 12-22 चौराहे पर एकत्रित होकर सामूहिक रूप से नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव रामस्वारथ, सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा तथा जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष रेखा चौहान ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों के संचालन, किराया निर्धारण एवं अन्य मुद्दों को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर अब तक कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई गई है। इसके कारण चालकों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीटू संगठन ई-रिक्शा चालकों के साथ मजबूती से खड़ा है और किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि चालकों के उत्पीड़न को रोकने, उचित किराया निर्धारण, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य बुनियादी अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
सभा में उपस्थित रिक्शा चालक चंदन शर्मा, अशोक कुमार, परमिंदर कुमार, देव, चंदन एवं लकी गुप्ता सहित अन्य साथियों ने शहर के सभी ई-रिक्शा चालकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।

  • Related Posts

    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट

    बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट

    पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

    पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

    बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

    बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

    उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

    उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन