गौतम बुद्ध नगर में “काला दिवस” पर मज़दूरों का व्यापक विरोध, श्रम संहिताओं की प्रतियां जलाईं

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं स्वतंत्र फेडरेशनों के संयुक्त आह्वान पर आज गौतम बुद्ध नगर में मज़दूर वर्ग ने “काला दिवस” मनाते हुए केंद्र सरकार की श्रमिक-विरोधी चार श्रम संहिताओं के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया। जिले के कारखानों, औद्योगिक क्षेत्रों, निर्माण स्थलों और संस्थानों में हज़ारों मज़दूरों, कर्मचारियों तथा यूनियन कार्यकर्ताओं ने काले बैज और काली पट्टी बांधकर काम किया और लंच अवकाश में गेट मीटिंग, नारेबाजी व प्रदर्शनों से आक्रोश जताया।
प्रमुख कार्यक्रमों की झलक • प्रातः 7:00 बजे — अनमोल इंडस्ट्रीज, उद्योग विहार, ग्रेटर नोएडा पर सीटू नेता मुकेश कुमार राघव, रामस्वारथ और गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में विरोध सभा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए। • प्रातः 9:00 बजे — हनुमान मंदिर, ग्राम नवादा, ग्रेटर नोएडा से ग्रेटर नोएडा माली एवं सफाई कामगार यूनियन ने जुलूस निकालकर डीएलसी कार्यालय पर धरना दिया। यूनियन अध्यक्ष टीकम सिंह और महामंत्री रामकिशन के नेतृत्व में मज़दूरों ने न्यायालय के आदेशानुसार ड्यूटी पर वापसी और बकाया वेतन भुगतान की मांग का ज्ञापन सौंपा। • प्रातः 11:00 बजे — सेक्टर 12-22, नोएडा से रिक्शा चालकों ने जनवादी महिला समिति की नेता रेखा चौहान, गुड़िया देवी और सीटू नेता रामस्वारथ के नेतृत्व में जुलूस निकाला और सेक्टर-19 स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किराया वृद्धि व अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। • दोपहर 12:00 बजे — श्रम कार्यालय, सेक्टर-3, नोएडा पर विभिन्न ट्रेड यूनियनों का संयुक्त प्रदर्शन हुआ। इसे सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव कामरेड पी.वी. अनियन, टीयूसीआई नेता उदय चंद्र झा, ऐक्टू नेता अमर सिंह, यूपीएलएफ नेता राम नरेश यादव, इंटक नेता संतोष तिवारी तथा सीटू नेता रामस्वारथ, गंगेश्वर दत्त शर्मा, मुकेश कुमार राघव, राम सागर, रामकिशन सिंह, अरुण कुमार आदि ने संबोधित किया। प्रदर्शन के दौरान मज़दूरों ने श्रम संहिताओं की प्रतियां जलाकर इन्हें लागू न होने देने की शपथ ली और उपश्रमायुक्त के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा। • दोपहर 2:00 बजे — बी-190, फेस टू, नोएडा कंपनी सीटू नेता सुनील पंडित विकास कुमार के नेतृत्व में तथा अंबुजा सीमेंट कंपनी, एनटीपीसी दादरी, ग्रेटर नोएडा पर सीटू नेता छोटू व पिंटू के नेतृत्व में अलग-अलग विरोध सभाएं आयोजित की गईं। इसके अलावा जिले भर में फैक्ट्री गेटों पर धरना, जुलूस और मोटरसाइकिल रैलियों के ज़रिए मज़दूरों ने एकजुटता दिखाई।

सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि ये चार श्रम संहिताएं यूनियन बनाने और हड़ताल के अधिकार को कुचलती हैं, 8 घंटे के कार्यदिवस को खत्म कर कार्यसमय को मालिक की मर्जी पर छोड़ती हैं, ठेका प्रथा और फिक्स्ड टर्म रोजगार को स्थायी बनाती हैं तथा न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, बोनस, ग्रेच्युटी जैसे अधिकारों को कमजोर करती हैं। उन्होंने इसे 150 वर्षों के संघर्ष से हासिल अधिकारों को छीनने की साजिश बताते हुए कहा कि गौतम बुद्ध नगर का मज़दूर वर्ग इन काले कानूनों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट

    बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट

    पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

    पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!