आपातकाल में लोकतंत्र की हत्या करने वालों को लोकतंत्र पर बोलने का अधिकार नहीं : चिराग

सारण। लोजपासुप्रमुख चिराग पासवान कांग्रेस पार्टी पर खूब बरसे। चिराग ने कहा कि आपातकाल में कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी, जिसे सभी जानते हैं। आपातकाल में लोकतंत्र की हत्या करने वालों को लोकतंत्र पर बोलने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनता को गुमराह कर भ्रमित कर रहे हैं।
सारण के जलालपुर में गुरुवार को सभा को संबोधित करते हुए

चिराग ने कहा कि आरक्षण और संविधान खत्म करने की बात बे सिर-पैर की है। बाबा साहेब के संविधान में छेड़छाड़ करने का अधिकार किसी को भी नहीं है।
चिराग ने कहा कि अगर कांग्रेस आ गई तो आपके घर का सोना, चांदी और जमीन सब बंदरबांट कर देगी। कांग्रेस किसानों की सम्मान राशि बंद करा देगी। गरीबों को मिलने वाला फ्री का अनाज बंद कर देगी, इसलिए भाई जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को जीताना बहुत ही जरूरी है।

सभा को संबोधित करते हुए निवर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि मैं अपने अंतःकरण से कहता हूं कि मैं नेता नहीं, बल्कि आपका बेटा हूं। देश के कर्णधार हमारे युवक हैं। 65 प्रतिशत युवा 35 वर्ष की उम्र के हैं। आप लोग एकजुट होकर मोदीजी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें। सभी अपने अपने बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी