जिन्ना की विभाजनकारी मानसिकता को विकसित कर रहे कांग्रेसी : मोहन यादव

 

राम नरेश

पटना / गया । मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव ने कहा है कि कांग्रेसी जिन्ना की विभाजनकारी मानसिकता को विकसित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी को निशाने पर लिया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि कलकत्ता हाई कोर्ट का निर्णय आया है, जिसमें कहा गया है कि धर्म आधारित आरक्षण नहीं हो सकता है। जाति आधारित आरक्षण हो सकता है। धर्म आधारित आरक्षण संविधान की भावना के विरुद्ध है।

कांग्रेस कर्नाटक में इस तरह का काम कर रही है। ममता बनर्जी भी ऐसा कर रही हैं। इस तरह कांग्रेस-टीएमसी के लोग जिन्ना की विभाजनकारी मानसिकता को विकसित कर रहे हैं। जिनके कारण देश का बंटवारा हुआ था।

बिहार के गया पहुंचे एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेता ने यह माना है कि कांग्रेसियों ने अब तक एससी-एसटी ओबीसी का नुकसान किया है. उनके साथ अन्याय करती रही है।

पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह तक के प्रधानमंत्री कार्यकाल में एससी-एसटी-ओबीसी के साथ अन्याय किया गया। कई दशकों से झूठ बोलकर राजनीतिक की गई। मोहन यादव ने यह भी कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को अब माफी मांगनी चाहिए।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सहारनपुर: मस्जिद पक्ष को HC से बड़ी राहत, 3 हफ्ते में मांगा एफिडेविट

    सहारनपुर: मस्जिद पक्ष को HC से बड़ी राहत, 3 हफ्ते में मांगा एफिडेविट

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!