छपरा गोलीकांड में राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची एसआईटी

पटना । छपरा गोलीकांड मामले में एसआईटी की टीम गुरुवार को बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार सारण एसपी गौरव मंगल ने छपरा गोली कांड मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। वहीं अब एसआईटी की टीम राबड़ी देवी के आवास पहुंची है और मामले की पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार रोहिणी आचार्य के साथ राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड के घूमने वाले मामले में एसआईटी की टीम अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

दरअसल रोहिणी आचार्या की मां राबड़ी देवी के दस सर्कुलर रोड स्थित सरकार आवास में आज पहुंची एसआईटी छपरा गोली कांड मामले में रोहिणी आचार्य के साथ राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड वाले मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बता दें, इससे पहले बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बयान भी दिया था कि रोहिणी के साथ राबड़ी देवी के अंगरक्षक के घूमने की जांच की जाएगी। वहीं इस मामले में एसआईटी ने बड़ा एक्शन लेते हुए राबड़ी देवी के आवास पहुंचकर कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

छपरा गोलीकांड को लेकर निर्वाचन विभाग के पास ऑनलाइन एक हजार से अधिक शिकायतें पहुंचीं हैं। 24 शिकायतों पर निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई कर निर्देश दिया है। इधर, गोलीकांड में एक युवक की मौत के बाद उनके परिजनों ने 12 लोगों पर नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

मुख्यालय की ओर से एडीजी संजय सिंह ने बुधवार को घटनास्थल की जांच की थी। वहीं रोहिणी आचार्य पर भी टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पोलिंग एजेंट ने रोहिणी आचार्य पर बूथ पर हंगामा करने का आरोप लगाया है।

वहीं इससे पहले छपरा गोली कांड मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी आरजेडी के स्टार प्रचारक भोला यादव पर अब तक सात प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी