नई नई नौकरी है बिगाड़ दूंगा’, सरकार बनते ही बीजेपी विधायक के तीखे तेवर 

भीलवाड़ा ।  राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की हाल ही में सरकार बनी है। सरकार बनते ही बीजेपी नेताओं के तीखे तेवर भी दिखाई देने लगे। एक तरफ मंत्रिमंडल का गठन होना बाकी है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ नेता विधायक होने का रौब दिखा रहे हैं। ताजा मामला शाहपुरा से सामने आया। शाहपुरा के बीजेपी विधायक ने उपखंड मजिस्ट्रेट को धमकी देते हुए कहा कि ‘नई नई नौकरी लगी है, आप बहस किस से कर रहे हैं आपको पता है।’ इसके बाद विधायक ने एसडीम ऑफिस के बाहर धरना देने की भी चेतावनी दी। अब सवाल तो यह है कि आखिर इन विधायक साहब को कौन समझाए कि वह विपक्ष में नहीं है। वह सत्ताधारी पार्टी बीजेपी से जीतकर आए हैं। जबकि धरना देना तो विपक्ष का काम है।

दरअसल शाहपुरा विधानसभा से भाजपा के विधायक लालाराम बैरवा रायला में विकास भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बनेड़ा की उपखंड मजिस्ट्रेट नेहा छीपा को खूब खरी-खरी सुनाई। इसके बाद नेहा ने उन्हें नियम कायदे और कानून की जानकारी भी दी, मगर पहली बार विधायक बने लालाराम बैरवा ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें नौकरी खराब करने की धमकी दे दी।

आखिर क्यों हुई दोनों में बहस ?

बीजेपी विधायक लालाराम बैरवा ने उपखंड अधिकारी को बनेड़ा में चल रही अवैध कोयला भट्टियों को बंद करवाने के निर्देश दिए थे। इस मामले के संबंध में नेहा से सवाल पूछा गया। नेहा ने जवाब देते हुए बताया कि हमने 91 के नोटिस जारी कर दिए हैं। उपखंड अधिकारी के इस जवाब पर बैरवा भड़क उठे। उन्होंने कहा कि जब अतिक्रमण किया गया था तब आपसे पूछा था क्या ? इस पर नेहा छीपा ने मना कर दिया। इसके बाद लालाराम बैरवा ने गुस्से में कहा कि जब अतिक्रमण करने के लिए पूछा नहीं जाता है, तो अतिक्रमण हटाने के लिए क्यों पूछा जाता है। इसके बाद उपखंड अधिकारी ने नियम के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही। उपखंड अधिकारी नेहा और शाहपुरा विधायक के बीच जनता के सामने काफी देर तक बहस हुई।

भ्रष्टाचार नहीं सहा जाएगा : बीजेपी विधायक

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बीजेपी विधायक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘चाहे पंचायती राज विभाग हो या पुलिस डिपार्टमेंट या कोई और विभाग, कहीं पर भी भ्रष्टाचार की शिकायत हो तुरंत हमें सूचित करें।’ किसी भी व्यक्ति का अधिकारी अगर काम नहीं करता है तो हमें सूचित करें।तीन दिन में आपका काम करवा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने नरेगा में जेसीबी चलाने के नाम पर 300 रुपयों की वसूली शिकायत भी विधायक से की। जिस पर हाथों हाथ ही ग्राम विकास अधिकारी बलराम गग्गड़ और मनरेगा सचिव जगदीश भांभी को बुलाकर जानकारी ली गई। इसके बाद उन्होंने कहा कि नरेगा में अब कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा और कोई पैसा वसूली नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें
    • TN15TN15
    • November 17, 2026

    सोशलिस्ट पार्टी (इण्यिा), समता किसान मजदूर संगठन व…

    Continue reading
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026