BJP Meeting: भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, जेपी नड्डा भी मौजूद

भाजपा पदाधिकारियों की दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बैठक चल रही है। शनिवार को बैठक का दूसरा दिन है। इस बैठक के लिए शनिवार सुबह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय पहुंच गए। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। इससे पहले शुक्रवार को बैठक के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष नेता भी बैठक में शामिल हुए। भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रूपरेखा बन सकती है। आम चुनाव के लिए संगठन के नेताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही इसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भी चर्चा होगी।

 लोकसभा चुनाव पर फोकस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक के पहले दिन पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पार्टी पदाधिकारियों को कहा कि चार जातियों महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को ध्यान में रखकर काम किए जाएं। पीएम मोदी ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में देश को जातियों में बांटने की कोशिश की गई लेकिन मेरे लिए सिर्फ चार जातियां अहम हैं और वो हैं नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब परिवार हैं। पीएम मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों से 2024 के आम चुनाव के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा। साथ ही बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जनता तक पहुंचाने की भी बात कही गई। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के निर्देश भी पार्टी पदाधिकारियों को दिए गए हैं। भाजपा लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के उद्देश्य से काम कर रही है। इसके लिए बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!