पटना समेत राज्य के कई जिलों में 4 से होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इतने दिनों से सूरज के प्रकोप से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 3 और 4 तारिख को बक्सर, अरवल, कैमूर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और गया में हीट वेव का अलर्ट है, वहीं शेष जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। वहीं 4 मई से बारिश की भी संभावना जताई गई है।

पिछले कई हफ्तों से बिहार में हीट वेव और हॉट डे का डबल अलर्ट जारी था। जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था, लेकिन अब जल्द ही लोगों को मौसम के इस दोहरी मार से राहत मिलने वाली है। आज से ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। तापमान गिरने से गर्मी और लू घटेगी, वहीं 04 मई से पूरे बिहार में बारिश की संभावना भी है।

मौसम वैज्ञानिक की मानें तो फिलहाल बिहार में पछुआ हवा चल रही है, लेकिन धीरे-धीरे हवा का रुख बदल रहा है। 5 मई से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। पटना मौसम केंद्र के मुताबिक 4 मई को कोसी और सीमांचल में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 5 मई को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश के आसार हैं।

बीते 24 घंटे में बिहार में शेखपुरा जिले का सर्वाधिक तापमान 41।9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 2 मई को जमुई, भागलपुर और बांका जिले में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सीतामढ़ी, जहानाबाद, नालंदा, औरंगाबाद, गया, नवादा और मधुबनी में येलो अलर्ट है। लोगों को विभाग की तरफ से गर्मी से बचाव करने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश