महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने को लेकर केंद्र सरकार दृढ संकल्पित : शाम्भवी

आपके सभी दुःख हमारे और हमारे सभी सुख आपके होंगे।

समस्तीपुर से एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी ने चलाया कल्याणपुर विधानसभा में जनसंपर्क अभियान।

4 मई को प्रधानमंत्री की दरभंगा व 5 मई को मुख्यमंत्री की कल्याणपुर में होने वाली विशाल जनसभा में शामिल होने के लिए जनता से कर रही आपील।

सुभाषचंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा।आसन्न लोकसभा संसदीय निर्वाचन सीट से एनडीए गठबंधन समर्थित लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शाम्भवी गुरूवार को कल्याणपुर विधानसभा के दर्जनों गाँव में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आशीर्वाद व समर्थन मांगा। इस दौरान चिलचिलाती धूप में भी जनता का अथाह प्रेम व अभूतपूर्व समर्थन मिलता दिख रहा था।

 

वहीं जगह-जगह एनडीए के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो गरीबों की चिंता करते है उनकी चिंता करना और पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेदारी हमारी हैं। ताकि गरीब कल्याण के लिए आज जो अनेकों योजनाएं जो चल रही हैं वो अगले पांच साल तक यूँ ही निरतंर चलता रहे और समृद्ध व विकसित समस्तीपुर के निर्माण के लिए आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव मे ईवीएम के क्रम संख्या -2 हेलिकॉप्टर निशान के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से जीताने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मिथिला की धरती पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 मई को दरभंगा आ रहे हैं हमारा सौभाग्य हैं कि इतनी कम उम्र में पहली बार उनके साथ मंच साझा करने का मौका मिल रहा हैं। दरभंगा जिले के दो विधानसभा क्षेत्र हमारे लोकसभा क्षेत्र में आता है ये हमारे लिए और भी गर्व का विषय हैं। मैं प्रधानमंत्री का मां जानकी की धरती पर स्वागत व अभिनंदन करती हूँ।

एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी शाम्भवी ने आगे कहा कि एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए कल्याणपुर विधानसभा में बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीताश कुमार का 5 मई को आगमन होने वाला हैं मै अपने अभिभावक तुल्य मुख्यमंत्री का मिथिला की ऐतिहासिक धरती पर स्वागत के लिए तैयार हूँ।

आगे उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग आरक्षण को लेकर भ्रम फैला रहे हैं ये वही लोग है जो आपातकाल लेकर आए थे और आज संविधान बचाने की बात कर रहे है। बिहार में लंबे समय तक जंगल राज रहा ये बात किसी से छुपी नहीं हैं। 2005 के बाद बिहार में एनडीए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने हर क्षेत्र में खूब तरक्की की है और विकास के सैकड़ों काम हुए हैं।

महिलाओं को सशक्त बनाया गया और अब उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र की एनडीए सरकार काम कर रही हैं। गरीबों को 70 सालों से जिन बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया उसे एनडीए सरकार ने 10 सालों में पूरा किया हैं।

जनसंपर्क के दौरान बड़े-बुजुर्गो का आशीर्वाद‚ महिलाओं का प्यार और युवाओं का समर्थन जिस तरह हर दिन बढ़ रहा है वह निश्चित तौर पर एनडीए की जीत की ओर अग्रसर है। आप सभी के अथाह प्रेम व जनसमर्थन से ये चुनाव एनडीए जरूर जीतेगी।

जनसंपर्क के दौरान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अश्वमेध देवी‚ कल्याणपुर जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार सिंह‚ भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय ठाकुर सिंह‚ लोजपा (रा०) के प्रखण्ड अध्यक्ष जयवर्धन साह‚ गौराई पंचायत के मुखिया अविनिश सिंह‚ सोमनाहा की मुखिया राधा कुमारी‚ राजकिशोर सिंह आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है