महिलाओं के लोन माफी के लिए 28 नवंबर को बिहार विधानसभा पर होगा प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर/बोचहां। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड के मझौली पंचायत भवन में आज अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के नेतृत्व में एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में बोचहां, औराई, और गायघाट से सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की मनमानी से पीड़ित महिलाओं की आवाज को उठाना और समूह लोन माफी की मांग को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बनाना था।

ऐपवा की राज्य कमेटी की सदस्य एवं मुजफ्फरपुर जिला सचिव रानी प्रसाद ने बताया कि राज्य की लाखों गरीब महिलाएं, जो जीविका समूह से जुड़ी हैं, उन्हें समय पर आवश्यक कर्ज नहीं मिल पाता। इससे उन्हें माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से कर्ज लेना पड़ता है, जिनकी ब्याज दरें काफी ऊंची हैं। इस शोषण के कारण कई महिलाएं आत्महत्या तक करने को मजबूर हो रही हैं।

ऐपवा जिला अध्यक्ष बिजनेस यादव ने सरकार से मांग की कि जैसे कॉर्पोरेट कंपनियों का कर्ज माफ किया गया है, वैसे ही गरीब महिलाओं का समूह लोन भी माफ किया जाए। इसके साथ ही झारखंड की तरह बिहार में भी सभी महिलाओं को ₹3000 मासिक पेंशन देने की मांग की गई।

महिला कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की, जिसमें महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग भी शामिल है। इन सभी मांगों को लेकर 28 नवंबर को बिहार विधानसभा के सामने प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!