बिहार की सियासत में ‘सेमीफाइनल’,लालू-नीतीश के बीच आखिरी जंग की शुरुआत!

पटना से दीपक कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

बिहार की सियासत में एक नया मोड़ सामने आ रहा है। एक ओर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जिनकी जदयू सरकार मजबूती से खड़ी है, तो दूसरी ओर हैं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, जिनके लिए गया जिले का बेलागंज उपचुनाव एक बड़ा संदेश देने का अवसर है। दोनों नेता यहां सिर्फ एक सीट के लिए नहीं, बल्कि पूरे राजनीतिक समीकरण को बदलने की रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं।

बेलागंज का यह चुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं है; यह 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। बेलागंज में लालू यादव की पार्टी लंबे समय से अपनी पकड़ बनाए हुए थी, लेकिन इस बार जदयू ने यादव जाति से मनोरमा देवी को टिकट देकर एमवाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण को चुनौती दी है। लालू यादव का यह उपचुनाव में खुद प्रचार में उतरना उनके एमवाई समीकरण को बनाए रखने की कोशिश का एक हिस्सा है। इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं का बिखराव राजद के लिए चुनौती बन सकता है, खासकर जब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी और जनसुराज पार्टी ने भी मुस्लिम वोट बैंक पर दावा किया है।

इस मुकाबले का दूसरा केंद्र बिंदु रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र है, जहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोकस कुशवाहा मतदाताओं पर है। पिछले चुनाव में कुशवाहा मतों का एक बड़ा हिस्सा महागठबंधन के पक्ष में गया था, और इस बार नीतीश कुमार की कोशिश है कि यह मत भाजपा की ओर लौटे। अगर नीतीश इस उपचुनाव में सफलता हासिल करते हैं, तो वे यह संदेश देना चाहेंगे कि एनडीए गठबंधन की पकड़ अभी भी मजबूत है।

क्या यह ‘सेमीफाइनल’ 2025 के ‘कोल्ड वॉर’ की शुरुआत है?

लालू और नीतीश दोनों ही इस उपचुनाव को 2025 विधानसभा चुनावों के लिए जनमत का संकेत मान रहे हैं। ऐसे में, इस उपचुनाव का नतीजा बिहार की राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है। अब सवाल यह है कि क्या यह मुकाबला आगामी चुनावों के लिए एक ‘कोल्ड वॉर’ की भूमिका तैयार करेगा?

  • Related Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें
    • TN15TN15
    • November 17, 2026

    सोशलिस्ट पार्टी (इण्यिा), समता किसान मजदूर संगठन व…

    Continue reading
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    • By TN15
    • November 20, 2026
    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?