पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी बस्तियों में पानी की ज्वलंत समस्या को लेकर आज अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, गौतम बुद्ध नगर कमेटी ने सेक्टर-8 कार्यालय पर बैठक की। बैठक को समिति की दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष आशा यादव, जिला अध्यक्ष रेखा चौहान, जिला सचिव चंदा बेगम आदि ने संबोधित किया।

बैठक में बस्तियों में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा बस्तियों में पानी की आपूर्ति सही तरीके से नहीं की जा रही है, जिससे हजारों परिवारों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए महिलाओं को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग कार्यालय, सेक्टर-5, नोएडा पर जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। महिला समिति ने मांग की है कि बस्तियों में नियमित और पर्याप्त पानी की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित की जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने राहुल गांधी एवं अभिजीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!