किसान मजदूर आदिवासी अधिकार यात्रा का सिंगरौली में हुआ समापन

जेल में बंद अखिलेश शाह के परिजनों से मिले डॉ सुनीलम
==================
आदिवासी किसान अडानी समूह को नहीं देंगे जमीन
================
विंध्य के दौरे पर फिर आएंगे सुनीलम
==================

सिंगरौली : किसान संघर्ष समिति द्वारा राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर चलाई जा रही किसान मजदूर आदिवासी अधिकार यात्रा आज पांचवें दिन सिंगरौली जिले पहुंची जहां बांसी बेरदहा में अदानी कोल माइंस के लिए भूमि अधिग्रहित आदिवासी किसानों ने महापंचायत का आयोजन किया महापंचायत को यात्रा प्रमुख किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम ने संबोधित करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे कर्मठ साथी अखिलेश शाह की अदानी ग्रुप के इशारे पर झूठे मुकदमें व गिरफ्तारी को बीजेपी सरकार की कायराना हरकत बताया दौरान महापंचायत डॉ सुनीलम सहित यात्रा में शामिल राष्ट्रीय प्रवक्ता एड शिव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एड आराधना भार्गव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सीधी सिंगरौली संयोजक निसार आलम अंसारी, प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल एवं शत्रुघ्न यादव आदि अखिलेश शाह के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना वहीं उपस्थित अखिलेश के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने आंदोलनकारी अखिलेश शाह की बिना शर्त रिहाई एवं अदानी के इशारे पर दर्ज कराए गए झूठे मुकदमें वापस लिए जाने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम को सौंपा उपस्थित आदिवासी किसानों ने अदानी समूह को जमीन नहीं देने का संकल्प लिया व बड़ी लड़ाई का आगाज किया महापंचायत दौरान कोल माइंस इलाके के तीन की संख्या में पटवारी पहुंचे जिन्होंने अधिग्रहण के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार किया इसके बाद यात्रा सुहिरा रामसागर प्रजापति के घर पहुंची जहा अदानी के इशारे पर कई माह से जेल में बंद प्रजापति परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना तथा उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम सहित यात्रा में शामिल साथी मोरवा पहुंचे जहां शहर से एक लाख से अधिक नागरिकों के विस्थापन को लेकर उनसे मुलाकात कर सरकार के तानाशाही रवैया को लेकर सवाल उठाया शिव सिंह ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम फिर से विंध्य के दौरे पर आएंगे जहां जुलाई, सितंबर एवं अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे

  • Related Posts

    PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading
    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई के मुंब्रा में एक 19 साल की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू