किसान परिवार में जन्में अरविन्द राजपूत के पुत्र श्रेयांश राजपूत ने वायुसेना में ली फ्लाइंग ऑफिसर पद की शपथ

शाहपुर सुक्खा के रहने वाले श्रेयांश राजपूत ने अपनी मेहनत और लगन से भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर कमीशन्ड होकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। श्रेयांश ने दिसंबर 2023 में नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड्गवासला पुणे से तीनों सेनाओं की संयुक्त ट्रेनिंग पूरी करने के बाद तेलंगाना के डुंडीगल में इंडियन एयरफोर्स एकेडमी में वायुसेना की स्पेशल ट्रेनिंग प्राप्त की।

14 जून को भारतीय वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने पासिंग आउट परेड की सलामी लेते हुए कमीशन्ड हुए नवनियुक्त हुए अधिकारियों से आवाहन किया कि अब आने वाले समय में उन्हें भारतीय वायु सेना को और ज्यादा मजबूत बनाना है, साथ ही परिवार व वायु सेना में अपने कर्तव्यों के बीच उचित तालमेल बिठाने के लिए प्रेरित किया, और माता-पिता को कहा कि वो उन्हें मानसिक मजबूती दें, इसके बाद श्रेयांश राजपूत पद व गोपनीयता की शपथ लेते ही भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर कमीशन्ड हो गए, इस अवसर पर वायुसेना की परंपरा के अनुसार, श्रेयांश के माता-पिता ने उनके कन्धे पर फीता लगाकर सम्मानित किया।

श्रेयांश ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के “द एशियन स्कूल, वसंत विहार” से बोर्डिंग में रहकर पूरी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अपने स्वर्गीय दादाजी चन्द्रपाल सिंह, गुरुजनों, परिजनों, एनडीए की कोचिंग के सहपाठियों को दिया ।

श्रेयांश का कहना है कि यदि एक छोटे से गांव का बच्चा इस मुकाम तक पहुंच सकता है, तो कोई भी बच्चा नियमित अध्ययन और एकाग्रचित्त मन से सफलता प्राप्त कर सकता है। श्रेयांश के पिता अरविन्द राजपूत रामा पेपर मिल में नौकरी करते हैं और उनकी माता ममता राजपूत गृहिणी हैं। श्रेयांश की छोटी बहन भी देहरादून के द एशियन स्कूल में 12वीं की छात्रा और हेड गर्ल है।

श्रेयांश के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और ग्रामवासियों का कहना है कि अन्य बच्चे भी इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे।

वायुसेना की पासिंग आउट परेड में एकेडमी कमांडांट ऑफिसर एयर मार्शल प्रवीण केशव वोहरा, डिप्टी कमांडेंट ए.वी.एम.जी. अमर प्रसाद बाबू एवं एयर मार्शल तिजेन्द्र सिंह सहित अनेक वायुसेना अधिकारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading
    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई के मुंब्रा में एक 19 साल की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू