भोली सूरत वाली महिला निकली बड़ी ‘खिलाड़ी’!

 एक मकान से की करोड़ों की कमाई,  पुलिस का घूमा सिर

 नालन्दा। तस्वीर में आप जिस महिला को देख रहे हैं, उसकी भोली सूरत पर मत जाइए। भोली सूरत वाली ये महिला धोखाधड़ी की बड़ी ‘खिलाड़ी’ है। इसने एक मकान को ही कई लोगों को बेचकर करोड़ों की कमाई की है। पुलिस को जब इसके बारे में पता चला था तो उसका भी सिर घूम गया था। ये महिला पिछले एक साल से फरार थी, जिसे मंगलवार को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
नालंदा पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला मीना देवी पर आरोप है कि उसने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर एक ही मकान कई लोगों को बेचकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। मीना देवी पिछले एक साल से फरार चल रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में एनओसी लेने के लिए आने वाली है। पुलिस ने जाल बिछाकर मीना देवी को बैंक से ही धर दबोचा। मीना देवी कतरीसराय थाना क्षेत्र के गोवर्धन विगहा की रहने वाली है।
धोखाधड़ी का मामला लहेरी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित नीरज भान सिंह और केदार प्रसाद ने पुलिस को बताया कि मीना देवी ने अपने पति उदय कुमार वर्मा और बेटे अमित कुमार से साथ मिलकर अजंता होटल के पास स्थित अपने मकान को कई लोगों को बेच दिया। पीड़ितों ने बताया कि मीना देवी और उसके परिवार ने इस तरह 5 से 6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।नीरज भान सिंह ने बताया कि उन्होंने इस संपत्ति के लिए 45 लाख रुपये दिए थे, लेकिन रजिस्ट्री के बिना ही परिवार फरार हो गया।
वहीं, केदार प्रसाद ने बताया कि उनके बेटे ने आरोपी के बेटे अमित कुमार को व्यवसाय के लिए तीन चेक के माध्यम से 30 लाख रुपये दिए थे। अमित कुमार, जो मध्य विद्यालय कोरारी में शिक्षक हैं, वह अभी फरार हैं।
लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि आरोपी महिला और उसके पति एवं बेटे के खिलाफ लहेरी थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हैं, साथ ही मानपुर में भी एक मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि मीना देवी मैरा- बरीठ से पैक्स का चुनाव लड़ने वाली थी और एनओसी लेने पहुंची थी, लेकिन इसी बीच पुलिस को इसकी भनक लग गई और पुलिस ने वहां से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष का मानना है कि इस गिरफ्तारी से अन्य आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

    • By TN15
    • March 18, 2026
    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव

    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    • By TN15
    • March 18, 2026
    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’