सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन होगा अजगैबीनाथ, बिहार के डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान

 पटना। देश में ऐतिहासिक महत्‍व रखने वाले कई रेलवे स्‍टेशनों के नाम बदलने की कड़ी में अब बिहार के सुल्‍तानगंज रेलवे स्‍टेशन का नाम भी जुड़ने वाला है। ईस्‍टर्न रेलवे के मालदा मंडल में पड़ने वाले इस स्‍टेशन का नाम बदलने को लेकर कोशिशें शुरू कर दी गयी हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस बारे में पटना में ‘बोल बम कावंडिया सेवा सम्मान समारोह’ को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर अजगैबीनाथ किया जाएगा। इस सम्बन्ध में वे रेल मंत्री से मिलकर शीघ्र इस काम को पूरा करवाएंगे।
दरअसल, सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम करने के प्रस्ताव को स्थानीय नगर परिषद ने जून महीने में ही पास किया था और इसको लेकर राज्य सरकार और नगर विकास विभाग को पत्र भी लिखा गया था। 2007 से ही यहां के मुख्य महंत, जूना अखाड़ा समिति, स्थानीय नागरिकों और पंडा समाज की मांग रही है कि सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम रखा जाए।
भागलपुर जिले में पड़ने वाला सुल्तानगंज विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, अजगैबीनाथ धाम और उत्तरवाहिनी गंगा के लिए प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि पहले सुल्तानगंज हिरण्य पुरी या अजगैबीनाथ धाम के नाम से जाना जाता था। यहां बौद्ध विहार हुआ करते थे। मुगल शासकों ने इसका नाम बदलकर सुल्तानगंज किया था। यहां श्रावणी मेले का बहुत महत्व है और दूर दूर से श्रद्धालु यहां सावन मास में आते हैं और यहां से गंगाजल लेकर भोले बाबा का जलाभिषेक किया जाता है। अजगैबीनाथ धाम भगवान शिव का प्रमुख तीर्थस्थल है। यह उत्तरवाहिनी गंगा किनारे स्थित है और श्रावण मास में यहां करोड़ों शिवभक्त कांवड़ियों के रूप में बोलबम यात्रा के लिए आते हैं।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!