दरभंगा में बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास 13 नवम्बर को करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

 तैयारी का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी”

दरभंगा। बिहार को जल्द ही दूसरा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवम्बर को दरभंगा के शोभन बाईपास में बनने वाले एम्स का शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारी की समीक्षा शुरू कर दी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, संयुक्त स्वास्थ्य सचिव संजय सिंह, डायरेक्टर डॉक्टर माधवानंद कार और दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर सहित जिले के अन्य आला अधिकारियों ने शोभन स्थित एम्स निर्माण स्थल का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान एक दिलचस्प घटना हुई, जब प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने सांसद गोपाल जी ठाकुर को हल्के मजाक में यह याद दिलाया कि उन्होंने शुरू से ही शोभन में एम्स निर्माण का समर्थन किया था, जबकि सांसद ठाकुर डीएमसीएच परिसर में इसे बनाने की मांग कर रहे थे। उनकी इस बात पर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे, और सांसद ठाकुर ने भी इस माहौल में हंसी में उनका साथ दिया।

दरभंगा एम्स का निर्माण 1261 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा और इसमें 750 बेड की सुविधा होगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 187 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाई है। निर्माण का कार्य HSCC कंपनी को सौंपा गया है। एम्स के इस नए संस्थान से बिहार और आसपास के क्षेत्रों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!