यूपी के गांव में तनाव: किसी ने तोड़ दी मंदिर की मूर्ति, गांव वालों ने किया हंगामा, प्रशासन ने मंदिर के पास मांस की दुकानों पर चलाया बुलडोजर

नोएडा के बहलोलपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में लगी मूर्तियों को तोड़ दिया। जिसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बहलोलपुर गांव के एक शिव मंदिर में रविवार की रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को खंडित कर दिया। इस बात की जानकारी सोमवार को सुबह तब हुई जब पुजारी व अन्य लोग पूजा करने पहुंचे थे। मंदिर की मूर्ति खंडित होने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। वहीं, प्रशासन ने मंदिर के आसपास स्थित मीट की अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया। हालांकि, पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला नोएडा के कोतवाली सेक्टर-63 के अंतर्गत आने वाले बहलोलपुर गांव के शिव मंदिर का है। रविवार को रात में पूजा करने के बाद पुजारी घर चले गए। फिर जब सोमवार सुबह मंदिर पहुंचे तो मंदिर की मूर्ति खंडित मिली और फर्श पर खून के धब्बे दिखे। पुजारी ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी तो हंगामा शुरू हो गया। घटना की सूचना पर डीसीपी हरीश चंदर ने मौके पर पहुंचकर सभी को शांत कराया।

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि मंदिर की मूर्ति खंडित अवस्था में मिली और खून के धब्बे भी देखे गए। उन्होंने कहा कि, घटना के दौरान आरोपी को मंदिर के दरवाजे पर लगे शीशे से चोट पहुंची होगी। प्राथमिक जांच के अनुसार यह खून किसी व्यक्ति का ही है। पुलिस की चार टीमें मामले में जांच में लगी हैं और मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
घटना को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि पुजारी को बंधक बनाकर तोड़फोड़ को अंजाम दिया गया है। हालांकि, डीसीपी हरीश चंदर ने कहा कि पुजारी को बंधक बनाने की बात गलत है। वहीं, मंदिर के आसपास कई मीट की अवैध दुकानें हैं, जिन्हें बंद किए जाने की मांग ग्रामीण काफी समय से कर रहे थे। इस पर पुलिस ने संबंधित विभाग को सूचना दी और प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए आसपास की मीट की अवैध दुकानों पर बुलडोजर चला दिया।
प्रशासन के अनुसार, मंदिर परिसर के आसपास अवैध रूप से करीब 25 दुकानें संचालित हो रही थी, जिन्हें हटाने की मांग रविवार की घटना के बाद तेजी से उठी थी। मंदिर में हुई इस घटना के बाद कई तरह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी साझा करते हुए शांति की अपील की है। हालांकि, अब बजरंग दल जैसे कई संगठनों ने कहा है कि पूरे परिसर को गंगा जल से धोने के बाद मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

Related Posts

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

हिमाचल प्रदेश में हाल में पंचायती राज संस्थाओं…

Continue reading
वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

सिवानी की दशक पुरानी न्यायसंगत मांग   डॉ.…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

  • By TN15
  • June 13, 2026
किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

  • By TN15
  • June 13, 2026
स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

  • By TN15
  • June 13, 2026
सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

  • By TN15
  • June 13, 2026
बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

  • By TN15
  • June 13, 2026
अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर