बेतिया: पुलिस की पिटाई से नहीं मधुमक्खियों के काटने से हुई थी डीजे संचालक की मौत! सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

द न्यूज 15 
बेतिया । बिहार का बेतिया जिले के बलथर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने डीजे संचालक की मौत के बाद पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ की। इसके बाद थाना फूंक दिया था। यह सब डीजे संचालक की पुलिस हिरासत में कथित पिटाई के कारण हुई मौत की वजह से हुआ था। लोगों के आक्रोश के कारण पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भाग गए थे। वहीं एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई थी। अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि डीजे संचालक की मौत का कारण मधुमक्खियां हैं।दरअसल, वीडियो फुटेज बलथर थाने के सीसीटीवी कैमरा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि होली के दिन हिरासत में लिया गया डीजे संचालक अनिरूद्ध यादव थाने के चापाकल पर पानी पी रहा है। इस दौरान उसे मधुमक्खियां काटने लगी। इनसे बचने के लिए वह इधर-उधर भाग रहा है। उसे मधुमक्खियों के डंक से बचाने के लिए पुलिसकर्मी को उसके ऊपर कंबल डालते हुए देखा जा रहा है।
बता दें कि बाद में डीजे संचालक की मौत हो गयी थी। पुलिस ने मधुमक्खियों के काटने से मौत की बात कही थी। लेकिन ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस पिटाई से मौत का आरोप लगाकर बवाल किया था। थाने पर हमला बोल दिया था। तोड़फोड़ और आगजनी की थी। एक हवलदार की भी हत्या कर दी गई थी। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर शनिवार की दोपहर को पुलिस कस्टडी में अनिरुद्ध यादव की मौत होने का आरोप लगा। पुलिस ने मधुमक्खी के काटने से अनिरुद्ध की मौत होने की बात कही थी लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश टूट पड़ा। आक्रोशितों ने हरवे हथियार से लैस होकर थाने पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुरुषोतमपुर थाने में तैनात हवलदार रामजतन राय (50) की मौत सिर में लगे गंभीर जख्म से हो गई थी। पुलिस का कहना है कि रामजतन राय के सिर में गोली मारी गयी है।

Related Posts

‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

Continue reading
अमित शाह को 2025 में लद्दाख में पुलिस गोलीबारी में चार युवाओं की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया ?

लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

हम तो बस हार ही चुके थे साथी

हम तो बस हार ही चुके थे साथी

मैं क्या देख रही हूं …

मैं क्या देख रही हूं …

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा