अध्यापक महिन्द्र खेड़ा ने 23 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल वर्दियां उपहार स्वरूप भेंट की

इन्द्री (सुनील शर्मा)
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल इन्द्री में कार्यरत समाजसेवी एवं पर्यावरण मित्र अध्यापक महिंद्र कुमार खेड़ा ने अपने निजी कोष व सामाजिक सहयोग से स्कूल के 23 बच्चों को स्कूल वर्दी देकर उन्हें निरंतर स्कूल में आने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल में आयोजित लघु कार्यक्रम में बच्चों से बातचीत करते हुए महेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि कुदरत ने सभी को दो आंखें दी है लेकिन शिक्षा व्यक्ति को तीसरी आंख देकर उसे सही मायनों में इंसान बनाती है और उसे जीवन जीने का उद्देश्य प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि स्कूल में सभी को एक समान शिक्षा दी जाती है, परंतु कई बार आर्थिक अभाव के कारण कई बच्चे मानसिक दबाव में रहते हैं और उन्हें तमाम सुविधाओं से वंचित रहकर शिक्षा हासिल करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि अध्यापक राष्ट्र निर्माता कहलाता है। इसलिए उसका दायित्व बनता है कि वह स्कूल के बच्चों को उनका अभिभावक मानकर उनके सुख सुविधाओं का ख्याल रखे, और बच्चों के मन पर पड़ने वाले कुप्रभाव को समझ कर उन्हें दूर करने का प्रयास करें।

उन्होंने बताया कि उन्होंने फेसबुक के माध्यम से बच्चों की समस्या को उजागर किया तो समाज सेवी जयप्रकाश चौधरी और पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, करनाल राजपाल चौधरी ने समस्या के निराकरण में अपना सहयोग भेजा। महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने 23 बच्चों के लिए वर्दी खरीद कर उन्हें उपहारस्वरूप भेंट की है । स्कूल अध्यापक सुरेश ग्रोवर, पुनीत कुमार, शमशेर सिंह, जय कौर, सुमन बाला, सरोज व संजीव कुमार ने अध्यापक महिंद्र कुमार खेड़ा के इस कार्य की प्रशंसा की ।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!