बाढ़ नियंत्रण विभाग में भ्रष्टाचार की आशंका: करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क अंधकार में, नागरिकों की सुरक्षा खतरे में — रणबीर सिंह सोलंकी

नई दिल्ली, द्वारका । द्वारका उपनगर के सेक्टर-3 स्थित आदर्श अपार्टमेंट और पालम ड्रेन के बीच की मुख्य सड़क, जो मधु विहार, राजापुरी, भरत विहार, महावीर एन्क्लेव सहित कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों को जोड़ती है, वर्षों से उपेक्षा और भ्रष्टाचार की मार झेल रही है। यह मार्ग हजारों नागरिकों की दैनिक आवाजाही का मुख्य ज़रिया है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण कार्य बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कराया गया था, लेकिन घटिया निर्माण सामग्री और लापरवाहीपूर्ण निगरानी के कारण सड़क अब जर्जर हो चुकी है। इसके साथ ही, सड़क के किनारे बनाई गई सुरक्षा दीवार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

सबसे गंभीर मुद्दा यह है कि रखरखाव न होने पर भी विभाग ने न तो ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की और न ही उचित कार्रवाई की, बल्कि पुनः एक नया टेंडर जारी कर दिया। यह कार्य भी पिछले डेढ़ वर्ष से अधूरा पड़ा है। पोल टेढ़े-मेढ़े लगे हैं, और आज तक बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं की गई, जिससे पूरा क्षेत्र रात में अंधेरे में डूब जाता है। इस अंधेरे में सीसीटीवी कैमरे भी बेअसर हो गए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है।

श्री सोलंकी ने इस पूरे मामले को “भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा” बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री, विकास मंत्री एवं उपराज्यपाल से इस प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने दोषी अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितताओं को रोका जा सके।

“यह केवल सड़क निर्माण की विफलता नहीं है, बल्कि जनसुरक्षा, सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और प्रशासनिक जवाबदेही की घोर अनदेखी का मामला है। इसकी समयबद्ध जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है।” — रणबी सिंह सोलंकी

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 25, 2026

    महिला हिंसा बंद करो, सम्मान, सुरक्षा और समानता…

    Continue reading
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि