स्कूल बैग पॉलिसी तथा सुरक्षित वहां पॉलिसी को अच्छी प्रकार से लागू करने के लिए बाल आयोग सतर्क

करनाल, (विसु)। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य मीना कुमारी एवं मांगेराम तथा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार द्वारा सुरक्षित वाहन नीति, स्कूल बैग नीति एवं प्राइवेट प्ले स्कूलों के लिए हरियाणा सरकार की गाइडलाइंस के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, फायर विभाग के अधिकारीगण एवं आरटीओ विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था में सुधार, स्कूल बैग के भार को नियंत्रित करने एवं निजी प्ले स्कूलों के संचालन में निर्धारित नियमों के पालन को सुनिश्चित करना था। बैठक में सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे गाइडलाइंस के अनुसार नियमित निरीक्षण करें तथा विद्यालय प्रबंधन को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने पर भी बल दिया गया। साथ ही, स्कूलों में स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पानी की टंकियों की नियमित सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता न हो। इसके अतिरिक्त, जिला शिक्षा अधिकारी करनाल को सभी स्कूलों के प्रिंसिपल के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए, जिसमें उन्हें बाल अधिकारों, बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक विकास से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान की जाएंगी, ताकि वे बच्चों के अधिकारों के प्रति अधिक संवेदनशील एवं जागरूक हो सकें।
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य मांगेराम ने सभी विभागों के सहयोग की सराहना करते हुए बच्चों के हित में इन नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मीटिंग के दौरान सुदेश ठकराल जिला शिक्षा अधिकारी, रीना रानी जिला बाल संरक्षण अधिकारी, सीमा मदन खंड शिक्षा अधिकारी, रविंद्र खंड शिक्षा अधिकारी घरौंडा, राजन लाम्बा प्रेसिडेंट सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन इत्यादि उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप