अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर डीसी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

21 जून को होगा अनाज मंडी में होगा मुख्य आयोजन

पायलट रिहर्सल व मैराथन 20 जून को

करनाल, (विसु) । उपायुक्त उत्तम सिंह ने अगामी 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर स्थानीय लघु सचिवालय में बैठक ली और कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एक कमेटी का गठन करने के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को अनाज मंडी में होगा। इससे पहले 20 जून को योग-मैराथन और पायलट रिहर्सल आयोजित की जायेगी। इस कार्यक्रम के लिए एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी नोडल अधिकारी होगें। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मैट, पानी, बिजली, अल्पाहार आदि की समुचित व्यवस्था करने और एक-दूसरे के साथ तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिये।
उन्होंने बताया कि 21 जून को मुख्य कार्यक्रम सुबह 7 से 8 बजे के बीच आयोजित किया जायेगा। इसमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा योग संस्थाओं से जुड़े सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंबुलेंस आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था योजनाबद्ध तरीके से करें और सभी के लिए अस्थाई शौचालय की व्यवस्था के साथ-साथ वीआईपी के लिये अलग से शौचालयों का इंतजाम होना चाहिये। पीने के पानी की कोई कमी नहीं होनी चाहिये।
उन्होंने कहा कि 20 जून को पायलट रिहर्सल अनाज मंडी में सुबह 7 से 8 और योग मैराथन का सुबह 6 बजे एनडीआरआई चौक पर आयोजन किया जाएगा जोकि गीता द्वार से होते हुए एनडीआरआई चौक पर वापिस पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए डीआईपीआरओ को निर्देश दिए की कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए तथा डीआईपीआरओ को यह भी कहा कि सांउड सिस्टम भी कार्यक्रम में लगवाना सुनिश्चित करेंगें।
बैठक में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि 26 मई से 28 मई तक अटल पार्क सेक्टर-8 के योग शैड में आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग इन्स्ट्रक्टर व योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा पीटीआई, शारीरिक शिक्षा व डीपीआई को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 4 जून से 6 जूून तक जिला शिक्षा अधिकारी , जिला आयुवेदिक अधिकारी तथा जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सभी स्कूलों में योग कराने संबंधी उपयुक्त स्थानों का चयन करेंगे, इन स्थानों पर योग विशेषज्ञों, आयुष योग सहायकों, योग इन्स्ट्रक्टर व योग समितियों के योग शिक्षकों द्वारा स्कूली बच्चों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार 12 जून से 14 जून तक खंड स्तर पर कर्मचारियों-अधिकारियों, पंच-सरपंचों आदि को योग प्रोटोकोल की ट्रेनिंग योग संस्थाओं के प्रशिक्षकों और आयुर्वेद विभाग के योग सहायकों द्वारा दी जायेगी। इसके बाद 16 जून से 18 जून तक जिला स्तर पर फव्वारा चौक में दी जाने वाली ट्रेनिंग में जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जायेगा तथा 20 जून को पायलट रिहर्सल व योग मैराथन का आयोजन होगा और 21 जून को प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजन होगा। इसी दिन प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक योग पर सेमिनार एवं वर्कशाप का आयोजन होगा।
बैठक में असंध के एसडीएम राहुल करनाल के एसडीएम अनुभव मेहता, घरौंडा के एसडीएम राजेश सोनी, इंद्री के एसडीएम अशोक मुंजाल, डीडीपीओ संजय टांक सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    किसानों की गिरफ्तारी के बाद जेल से ही…

    Continue reading
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या