रानीगंज थाना की मुस्तैदी से बरामद हुआ चोरी का सामान, जनता को मिला दुर्गा पूजा का उपहार 

रानीगंज (अनूप जोशी) : त्योहारों के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ने की आशंका से लोग चिंतित रहते हैं, लेकिन रानीगंज पुलिस की मुस्तैदी ने इस डर को काफी हद तक कम कर दिया है। रानीगंज थाना के प्रभारी विकास दत्ता के नेतृत्व में पुलिस ने हाल ही में क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में न केवल अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई, बल्कि चोरी हुए सामानों को भी बरामद किया।
शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी, साइकिल, मोटरसाइकिल, चनाचूर फैक्ट्री की मशीन और घरों के खिड़की-दरवाजों जैसे सामानों को उनके असली मालिकों को सौंपा। रानीगंज खरसोली से स्कूटी,राजपाड़ा से चनाचूर फैक्ट्री की मशीनें,गिरजा पाड़ा स्थित एक मंदिर में एक दिन पहले हुई चोरी की घटना का भी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर निपटारा किया, जिससे मंदिर समिति ने राहत की सांस ली।
इस दौरान रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता ने कहा कि रानीगंज थाना की तरफ से आज जो किया गया वह पुलिस का नियमित काम है पुलिस ने सिर्फ अपना फर्ज निभाया है हालांकि उन्होंने आम जनता से भी अनुरोध किया कि अगर वह सब घर में ताला लगाकर कहीं बाहर जा रहे हैं तो स्थानीय थाने को खबर दें या फिर अपने मोहल्ले में ही स्थानीय स्तर पर सुरक्षा का कोई इंतजाम करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सावधानी के लिए रानीगंज थाना की तरफ से जो ऐसे अपराधी हैं जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रानीगंज थाना के पास है उनको त्योहारों के मौसम में लॉकअप में रखा गया था जिस वजह से सितंबर महीने में चोरी की एक भी घटना नहीं घटी उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन तो अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है लेकिन जनता को भी कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। रानीगंज थाना प्रभारी ने आगे कहा कि इन घटनाओं में अपराधियों को पकड़ा भी जा चुका है और उन्हें अदालत में पेश भी किया जा चुका है।  वही जब हमने अपने-अपने सामान वापस पाने वाले लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि यह उनके लिए दुर्गा पूजा का बहुत बड़ा उपहार है और इसके लिए उन्होंने रानीगंज थाना को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित…

    Continue reading
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    जम्मू-कश्मीर सरकार ने आयुष्मान भारत PM-JAY SEHAT स्कीम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?