रंगारंग कार्यक्रम के साथ कुल्टी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तृणमूल पार्षद सह समाजसेवी संजय नोनिया ने की शुरुआत

आसनसोल(अनूप जोशी): कुल्टी स्थित वार्ड संख्या 64 के जनकपुरा सेवा समिति और गोरखा सेवा समिति द्वारा आयोजित एलसी सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के पार्षद सह विशिष्ट समाजसेवी संजय नोनिया ने फीता काटकर और माँ भगवती की विधिवत पूजा अर्चना करके किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया।
उद्घाटन समारोह में तृणमूल कांग्रेस की पार्षद पूनम देवी,पूर्व पार्षद कृष्णा प्रसाद,तृणमूल नेता बिनोद साव,पूजा समिति के अध्यक्ष रतन भट्टाचार्य,सचिव गौतम दास,कोषाध्यक्ष रवि यादव,राजा प्रसाद,सौरव यादव,संतोष बहादुर समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि संजय नोनिया ने कहा कि वह खुद को गर्वित महसूस कर रहे हैं कि उन्हें कुल्टी के एलसी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को दुर्गोत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर शिल्पांचलवासियों को शांति और उत्साह के साथ दुर्गोत्सव मनाने के लिए माँ दुर्गा से प्रार्थना की।
पूजा पंडाल का उद्घाटन बेहद धूमधाम से संपन्न हुआ, और समिति ने इस बार भी स्थानीय लोगों के लिए खास आकर्षण का आयोजन किया है। पंडाल के भव्य निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के…

    Continue reading
    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग