एसपी ने आधी रात में चलाया वाहन जांच अभियान, कहा: नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

मोतिहारी / राजन द्विवेदी। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में बीती रात शहर सहित आसपास में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जिसमें जिले के सभी थानों की पुलिस को सड़क पर तैनात कर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई गई। एसपी स्वर्ण प्रभात ने रात को कई जगहों पर पहुंचकर स्वयं पुलिस जांच अभियान का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने कई लोगों का चालान भी काटा। एसपी स्वर्ण प्रभात के इस अभियान से आम लोगों में खुशी जताई तो वहीं लापरवाह वाहन चालकों में खौफ भी दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह के अभियान से यातायात नियमों का पालन बढ़ेगा और सड़क सुरक्षा में सुधार होगा। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान