पूसा बाजार में भीषण आग, 13 दुकानें जलकर राख

 सरकारी सहायता से वंचित रहेंगे दुकानदार

 अतिक्रमण की आड़ में टूटी उम्मीदें

समस्तीपुर, पूसा। मंगलवार देर रात करीब 2 बजे पूसा थाना क्षेत्र के गंडक नदी पुल के पास हाथी चौक में भीषण आग लग गई। जूता-चप्पल की एक दुकान से उठी आग ने तेजी से फैलते हुए 13 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि दुकानदारों का लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

शॉर्ट सर्किट बना कारण:

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना का पता तब चला जब एक दुकान में सो रहे व्यक्ति ने शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के प्रयास से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दुकानदारों को नहीं मिलेगा सरकारी मुआवजा:

आगजनी में जूता-चप्पल, कपड़े, फल, श्रृंगार, चाय-नाश्ता समेत कई दुकानों का सामान पूरी तरह जल गया। पीड़ित दुकानदारों में मो. असलम, अमृत सहनी, अंशु कुमारी, मो. नौशाद, गोपाल साह, वीरेंद्र कुमार, खुशबू देवी, अमरजीत कुमार, मो. जकील, संगीता देवी और सोनू शामिल हैं।

पूसा अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार केवल आवासीय परिसरों में आग लगने की स्थिति में मुआवजा दिया जाता है। चूंकि ये दुकानदार अतिक्रमणकारी माने जाते हैं, इसलिए इन्हें कोई सरकारी सहायता नहीं मिलेगी।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान