तो अपरिपक्व आकाश आनंद को फिर से स्टार प्रचारक बना दिया मायावती ने?

चरण सिंह
जिन आकाश आनंद को बसपा मुखिया मायावती ने राजनीति में अपरिपक्व बताते हुए न केवल अपने उत्तराधिकारी होने का अधिकार छीन लिया था बल्कि राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पद से भी हटा दिया। अब उन्हीं आकाश आनंद को उन्होंने पंजाब और उत्तराखंड में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि क्या अब आकाश आनंद राजनीति में परिपक्व हो गये हैं ? या फिर मायावती ने किसी दबाव में ऐसा किया था ? या फिर से आकाश आनंद इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उधरदलित वोटबैंक के बलबूते राजनीति करने वाले चंद्रशेखर आजाद अलग से मायावती के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं।
दरअसल गत लोकसभा चुनाव में आकाश आनंद बसपा के स्टार प्रचारक के रूप में पार्टी प्रत्याशियों के लिए काम कर रहे थे। उनके आक्रामक भाषण की लगातार तारीफ हो रही थी। आकाश आनंद ने नगीना लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सुरेन्द्र पाल सिंह के पक्ष में प्रचार करते हुए चंद्रशेखर आजाद पर दलित युवाओं पर मुकदमे दर्ज कराकर उनका भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। आकाश आनंद के इस बयान ने चंद्रशेखर आजाद के आंदोलनकारी चेहरे को काफी मजबूती प्रदान की। तब आकाश आनंद के बारे में प्रतिक्रिया आई थी कि आंदोलन से बचकर नेता कैसे बना जा सकता है। आकाश आनंद की भाषण की लगातार तारीफ हो रही थी। सीतापुर में बसपा प्रत्याशी महेंद्र यादव के पक्ष में प्रचार करते हुए उन्होंने भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस मामले में आकाश आनंद समेत कई बसपा नेताओं पर गैर जमानती धाराओं में मुकदमे दर्ज किये गये। मायावती ने आकाश आनंद को राजनीति में परिपक्व बताते हुए न केवल उनसे अपने उत्तराधिकारी होने का अधिकार छीन लिया बल्कि राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पद भी छीन लिया।
बसपा का बुरी तरह से हारने का कारण चुनाव के बीच में आकाश आनंद को घर बैठाना भी माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि आकाश आनंद पर मायावती की कार्रवाई को बसपा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के डर के रूप में देखा। यही वजह रही कि दलित वोट बैंक इंडिया गठबंधन की ओर ट्रांसफर हो गया। मायावती ने अपनी गलती न मानते हुए मुस्लिम समाज पर भड़ास निकाल दी। मायावती ने एक पत्र जारी कर दिया, जिसमें उन्होंने सबसे अधिक टिकट मुस्लिम समाज को देने की बात करते हुए इस समाज पर बसपा का साथ न देने का आरोप लगाया। अब जब नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आकाश आनंद को राजनीति सीखने के लिए भीम आर्मी ज्वाइन करने की नसीहत दे रहे हैं। ऐसे में मायावती ने पंजाब और उत्तराखंड उप चुनाव के लिए आकाश आनंद को स्टार प्रचारक बना दिया है। क्या आकाश आनंद घर बैठकर परिपक्व नेता बन गये ? अब जब चंद्रशेखर आजाद उपचुनाव में अपना जलवा बिखरने को बेताब हैं, ऐसे में आकाश आनंद को मायावती ने फिर से स्टार प्रचारक बनाया है। क्या गारंटी है कि आकाश आनंद के धारदार भाषणों से मायावती को कोई दिक्कत नहीं होगी ? उत्तराखंड में तो बीजेपी की ही सरकार है। क्या आकाश आनंद उत्तराखंड में बीजेपी के खिलाफ नहीं बोलेंगे।

  • Related Posts

    आपातकाल के जश्न की तैयारियां
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन ‌‌ 25 जून 1975 में…

    Continue reading
    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    चरण सिंह  फ़्रांस में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 

    थलपति विजय की रणनीति पर चलेगी कांग्रेस! यूपी में समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर सलमान खुर्शीद ने कह दी बड़ी बात

    • By TN15
    • June 23, 2026
    थलपति विजय की रणनीति पर चलेगी कांग्रेस! यूपी में समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर सलमान खुर्शीद ने कह दी बड़ी बात

    महाराष्ट्र में हो गई मानसून की एंट्री! 12 दिन देरी से पहुंचा, मुंबई समेत कई अन्य हिस्सों में बारिश   

    • By TN15
    • June 23, 2026
    महाराष्ट्र में हो गई मानसून की एंट्री! 12 दिन देरी से पहुंचा, मुंबई समेत कई अन्य हिस्सों में बारिश   

    Explained: NEET UG री-एग्जाम पेपर खत्म, सवाल अधूरे! अंडरगारमेंट्स में फोन से लेकर हिजाब तक कैसे बना बवाल?

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Explained: NEET UG री-एग्जाम पेपर खत्म, सवाल अधूरे! अंडरगारमेंट्स में फोन से लेकर हिजाब तक कैसे बना बवाल?

    दुनिया को बेधड़क तेल बेचेगा ईरान, अमेरिका ने हटा लिया बैन, भारत को होगा बंपर फायदा!    

    • By TN15
    • June 23, 2026
    दुनिया को बेधड़क तेल बेचेगा ईरान, अमेरिका ने हटा लिया बैन, भारत को होगा बंपर फायदा!    

    कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी!

    • By TN15
    • June 23, 2026
    कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी!