सऊदी अरब ने 41 शियाओं को फांसी पर लटकाया, ईरान ने उठा लिया यह बड़ा कदम

रियाद। सऊदी अरब की ओर से हाल ही में 81 लोगों को फांसी की सजा दिए जाने के बाद से ईरान के साथ उसके संबंध बिगड़ गए हैं। ईरान ने सऊदी अरब के साथ चल रही बातचीत को स्थगित कर दिया है। ईरान की शीर्ष सुरक्षा संस्था से जुड़ी वेबसाइट में सऊदी अरब से बातचीत स्थगित करने की जानकारी दी गई है। इसी सप्ताह दोनों देशों के बीच पांचवें राउंड की बात होनी थी, लेकिन बिना कोई कारण बताए ही ईरान ने इसे स्थगित कर दिया है। दरअसल जिन 81 लोगों को फांसी की सजा दी गई है, उनमें से 41 लोग शिया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। यह बात शिया बहुल ईरान को नागवार गुजरी है। इसके साथ ही उसने विएना में न्यूक्लियर डील को लेकर चल रही बातचीत को रोक दिया है।
नॉर न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने एकतरफा तौर पर सऊदी अरब के साथ अपनी वार्ता को स्थगित किया है। यही नहीं वार्ता के अगले राउंड की तारीख के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल सऊदी अरब की ओर से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। सऊदी अरब और ईरान के बीच लंबे समय से विवाद रहा है। दोनों देशों ने तनाव को समाप्त करने के लिए बीते साल बातचीत की मेज पर आने का फैसला लिया था। इराक के विदेश मंत्री ने कहा था कि वह दोनों देशों के बीच वार्ता को होस्ट करेगा। लेकिन उससे पहले ही यह स्थगित हो गई।
सऊदी अरब और ईरान के बीच 2016 में उस वक्त संबंध बेहद खराब हो गए थे, जब एक शिया मौलवी को सऊदी ने फांसी की सजा दे दी थी। इसके बाद तेहरान में सऊदी अरब के दूतावास के सामने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया गया था और हिंसा भड़क गई थी। बता दें कि शनिवार को ही सऊदी अरब ने 81 लोगों को एक साथ फांसी की सजा दी थी। बीते कुछ दशकों में यह पहला मौका था, जब एक साथ इतने लोगों को फांसी की सजा दी गई थी। इनमें से 41 लोग शिया समुदाय से ताल्लुक रखते थे, जो कातिफ इलाके के रहने वाले थे। बता दें कि सऊदी अरब का यह क्षेत्र शिया बहुल है और अकसर यहां सरकार के खिलाफ आंदोलन चलते रहते हैं।

Related Posts

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

भारत की करीब 3 लाख मीट्रिक टन LPG…

Continue reading
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

नई दिल्ली/काबुल/इस्लामाबाद। पाकिस्तान द्वारा काबुल में कथित हवाई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार