Sahara Protest : भुगतान को लेकर नवंबर में सभी जोनल ऑफिस घेरेगा ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा, जनवरी में पटना गांधी मैदान में होगी बड़ी रैली 

Sahara Protest : उत्तर प्रदेश में संसार सिंह, मध्य प्रदेश में वीरेंद्र सोलंकी, झारखंड में नागेंद्र कुशवाहा और प्रभात कुमार, उड़ीसा में उत्तम कुमार, महाराष्ट्र में गेंदा लाल को दी गई है आंदोलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला और राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा संभालेंगे राष्ट्रीय स्तर पर कमान 

चरण सिंह राजपूत

भुगतान को लेकर सहारा इंडिया के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। वैसे तो जप तप और राष्ट्रीय उपकार मोर्चा भी अपने स्तर से सहारा निवेशकों और जमाकर्ताओं की लड़ाई लड़ लड़ रहे हैं पर ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने पूरे देश में आंदोलन की जो रणनीति बनाई है उसने निवेशकों और जमाकर्ताओं में भुगतान मिलने की एक नई उम्मीद जगा दी है। जब से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला की गिरफ्तारी हुई तब से तो संगठन के लोग आक्रामक मूड में आ गये हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला और महासचिव नीरज शर्मा ने नवम्बर में देशभर के सहारा इंडिया के जोनल ऑफिस घेरने का ऐलान कर दिया है। बिहार के अध्यक्ष मोहित कुमार ने एक कदम और बढ़कर जनवरी में गांधी मैदान को भरने की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान बिहार के कार्यकर्ताओं से किया है। अभय देव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संसार सिंह, बिहार में मोहित कुमार, झारखंड में नागेंद्र कुशवाहा और प्रभात कुमार ने, महाराष्ट्र में गेंदालाल सिंह ने, उड़ीसा में उत्तम कुमार सिंह तो अमस में विनोद कुमार तापरिये और मध्य प्रदेश में वीरेन्द्र सोलंकी ने पूरी तरह से मोर्चा संभाल लिया है।

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा न केवल उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, असम, मध्य प्रदेश में सहारा निवेशकों की लड़ाई लड़ रहा है बल्कि देश की राजधानी दिल्ली जंतर मंतर तक अपनी आवाज बुलंद कर चुका है। संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक अपनी पीड़ा बता आये हैं। गत दिनों उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बड़ा आंदोलन किया गया था। इस आंदोलन में इतना हंगामा हो गया था कि जिला प्रशासन ने अभय देव शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया था। मध्य प्रदेश में वीरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में शिवराज चौहान सरकार को घेरते हुए बड़ा आंदोलन किया गया वहीं झारखंड में नागेंद्र कुशवाहा और प्रभात कुमार लगातार रांची और डुमका के साथ ही विभिन्न जिलों में मोर्चा खोले हुए हैं। बिहार में मोहित कुमार सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सिंह ने मोर्चा संभाल रखा है। पटना के साथ ही मुजफ्फरपुर और दूसरे जिलों में लगातार सहारा के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। गत दिनों पटना बोरिंग रोड स्थित सहारा इंडिया के जोनल ऑफिस का घेराव कर भुगतान की मांग की गई थी। लगातार डीएम को ज्ञापन सांैपे जा रहे हैं। उड़ीसा, असम, महाराष्ट्र में लगातार आंदोलन चल रहा है।

नवम्बर में होेने जा रहे सहारा इंडिया के जोनल कार्यालयों के घेराव को लेकर अभय देव शुक्ला ने कहा है कि अब समय आ गया है कि सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय से आमने-सामने की लड़ाई लड़ाई लड़ी जाए। नवम्बर के पहले सप्ताह से ही सहारा इंडिया के जोनल ऑफिस का घेराव शुरू कर दिया जाएगा। या तो सहारा इंडिया निवेशकों का पैसा देगा नहीं तो ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा जोनल कार्यालयों में काम नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि सुब्रत राय देश के सभी तंत्रों को चुनौती दे रहे हैं और शासन-प्रशासन के लोग तमाशबीन बने हुए हैं। उनका कहना है कि यह कैसा कानून है कि सुब्रत राय ६ साल से पैरोल पर हैं पर उनकी पैरोल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जिन निवेशकों और जमाकर्ताओं ने सुब्रत राय को फर्श से अर्स पर पहुंचाया आज उन्हीं निवेशकों और जमाकर्ताओं को सुब्रत राय ने मरने के लिए छोड़ दिया है।

उधर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार ने कहा है कि ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के साथी भुगतान के लिए होने वाले बड़े आंदोलन के लिए अपनी कमर कस लें। उन्होंने कहा कि बिहार के 38 जिलों में ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले सड़कों पर उतर कर जमाकर्ता एक साथ हजारों की संख्या में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में चार किलोमीटर पैदल मार्च निकालते हुए डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा है सभी साथी लें कि जनवरी में पटना गांधी मैदान में सहारा इंडिया के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन होगा। जिसमें लाखों की संख्या में निवेशक और जमाकर्ता पहुंचेंगे।

 

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा