Sahara Protest : सहारा भुगतान को लेकर धनबाद के निरसा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा

Sahara Protest : 7 सितंबर के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में जुटे सहारा निवेशक और एजेंट

संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को झारखंड धनबाद के निरसा क्षेत्र में सहारा इंडिया के खिलाफ भुगतान की मांग को लेकर जन जागृति मुहिम चलायी। यह मुहिम 7 सितंबर को धनबाद जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर चलाई जा रही है। सोमवार शाम के  समय निरसा चौक पर नुक्कड़ मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमे मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि सहारा इंडिया विगत 2 सालो से भुगतान नहीं दे रहा है।

भुगतान के लिए सुब्रत ने कई बार वादा किया जिसको वो आज तक पूरा नहीं कर पाया, उनका कहना था कि सहारा सेबी के विवाद से सहारा की क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के भुगतान का कोई लेना देना नहीं है वहीं  जैसा की आप सभी जानते हैं कि सहारा के द्वारा भुगतान नहीं होने पर सैकड़ों  लोगों ने आत्महत्या भी कर ली है लेकिन आज तक इन लोगों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है, जिस वजह से फिर से सहारा के खिलाफ ये मुहिम चलाई जा रही है जहां देखना होगा कि क्या हमें इंसाफ मिलता है या नहीं, सहारा के खिलाफ कोई कार्रवाई  होगी या नहीं या सरकार ऐसे ही मूकदर्शक बन कर बैठी रहेगी तो ये हमे आगें जानने को मिलेगा वही बात करें इस मीटिंग की तो इस मीटिंग में जनार्दन मिश्रा,अमरेश चक्रवर्ती, अजय चौधरी,सकल साव, मृत्युंजय कुमार,अशोक कुमार राम,राजेश अग्रवाल भोला महतो समेत अनेक जमाकर्ता मौजूद रहे । दरअसल सहारा से भुगतान को लेकर निवेशक और एजेंट देशभर में मोर्चा खोले हुए है। ऑल इंडिया जनांदोलन संघर्ष मोर्चा विभिन्न प्रदेशों के साथ ही झारखंड में भी आंदोलन कर रहा है। झारखंड में नागेंद्र कुशवाहा आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!