Bijnor News : रानी राजपूत बनी तीज क्वीन तो तीज गर्ल बनी बानी राजपूत 

समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तीज उत्सव जैसे आयोजन : मनीषा राजपूत 

रवा राजपूत क्षत्राणी संघ ने आयोजित किया हरियाली तीज मिलन समारोह

पंक्चुअलिटी के लिए चुना गया कामेश्वरी राजपूत और साक्षी राजपूत को, गेम्स में रीता राजपूत व बानी राजपूत रहीं प्रथम स्थान पर 

द न्यूज 15 ब्यूरो 

बिजनौर। रवा राजपूत क्षत्राणी संघ बिजनौर द्वारा हरियाली तीज मिलन समारोह का आयोजन इंप्रेशन रेस्टोरेंट किरतपुर रोड बिजनौर पर किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीषा राजपूत एवं संचालन श्रीमति विनीता राजपूत ने किया| इस अवसर कार्यक्रम संयोजिका अनामिका राजपूत व सुरेखा राजपूत उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष मनीषा राजपूत ने कहा कि तीज मिलन उत्सव रवा राजपूत क्षत्राणी संघ बिजनौर प्रत्येक वर्ष तीज को पावन त्यौहार के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और इस प्रकार के उत्सवों के आयोजनों से समाज को जोड़ने एवं महिलाओं को आगे बढ़ने और नेतृत्व करने का अवसर प्रदान करते है। हमारा समाज एकजुटता की ओर अग्रसर होता है और इन आयोजनों से हम अपनी परंपरागत सांस्कृतिक विरासत व परम्पराओं को आने वाली पीढ़ी को अवगत कराते हुए उनको सौंपते है।
तीज क्वीन रानी राजपूत  व तीज गर्ल बानी राजपूत को चुना गया। दोनों को ताज व फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर पंक्चुअलिटी के लिए कामेश्वरी राजपूत व साक्षी राजपूत को चुना गया एवं गेम्स में रीता राजपूत व बानी राजपूत प्रथम स्थान पर रही। इन सभी को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बच्चो व महिलाओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये सभी को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को भव्य रूप व सफलतापूर्वक आयोजन कराने के लिए सुरेखा राजपूत, मनीषा राजपूत, अनामिका राजपूत व विनीता राजपूत का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अर्चना राजपूत, सुनीता राजपूत, शीतल राजपूत, चित्रा राजपूत, मीना राजपूत, नीलिमा राजपूत, संगीता राजपूत, सुधा राजपूत, अनुराधा राजपूत,संध्या राजपूत,आदेश राजपूत,नीलम राजपूत, प्रीति राजपूत,दीपा राजपूत, ममता राजपूत,पूनम राजपूत शशी राजपूत,सुशीला राजपूत, गीता राजपूत,शशीबाला राजपूत, चित्रा राजपूत, कुसुम राजपूत,नीलम राजपूत,दिनेश राजपूत,हिमानी राजपूत,गौरवी राजपूत, रिया राजपूत आदि उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading
    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार