आसपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के लिये अशरफ और साथियों ने की जी तोड़ मेहनत

मौ. याकूब
किरतपुर। क्षेत्र के वार्ड 17 से जिला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में तेजपाल सिंह के समर्थन में आसपा नेता अशरफ जमील ने पूरी ताकत झोंक दी है। अशरफ का कहना है कि क्षेत्र में आसपा की लहर चल रही है। आसपा समर्थित प्रत्याशी तेजपाल सिंह को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र में आम रूझान तेजपाल सिंह के हक में है। यही वजह है कि अन्य प्रत्याशी बौखलाये हुये हैं। किरतपुर निवासी अशरफ जमील एडवोकेट उपचुनाव की घोषणा से लेकर प्रचार के अंतिम समय तक प्रत्याशी की जीत के लिये दिन रात एक किये हुये हैं। अशरफ का कहना है कि यह उपचुनाव है इसमें हार जीत इतनी मायने नहीं रखती जितना के आसपा का संगठन व उसकी मजबूती मायने रखती है, हम मजबूत होंगे, संगठित होंगे तो ऐसे ही जीतेंगे जैसे नगीना लोकसभा में शानदार और एतिहासिक जीत दर्ज करायी है। हमारा नेतृत्व जिस व्यक्ति के हाथ में है वो बब्बर शेर है, गरीबों, कमजोरों, शोषितों, अल्पसंख्यकों एंव दलितों के लिये जब बोलता है तो पूरा देश सुनता है। अशरफ जमील एडवोकेट ने कहा कि देश में खासतौर पर उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी गरीबों, कमजोरों, शोषितों, अल्पसंख्यकों एंव दलितों की आवाज राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चन्द्र शेखर उठा रहे हैं। हम उन्हीं के दिशा-निर्देशन में जमीनी स्तर पर गरीबों, मजलूमों, कमजोर और असहायों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। एडवोकेट अशरफ जमील ने वार्ड 17 के मतदाताओं से आव्हान किया है कि वह बेखौफ होकर मतदेय स्थल पर आयें और आसपा समर्थित प्रत्याशी तेजपाल सिंह के समर्थन में मतदान करके भारी बहुमत से जीत दिलायें।

  • Related Posts

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading
    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार