आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा : श्रीनिवास बी वी

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर “हम में है राजीव” एक विशाल समागम कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने और राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर देश भर के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के पश्चात अनेक सांस्कृतिक व अन्य संगीत के कार्यक्रमों के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि दी गई।

आज के कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गण और समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी भी पहुंचे और वहा उपस्थित सभी युवा कांग्रेस के साथियों को संबोधित किया, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, एआईसीसी मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा, एआईसीसी महासचिव और लोकसभा सांसद तारिक अनवर, एआईसीसी राजीव गांधी पंचायत विभाग की चैयरमैन मीनाक्षी नटराजन, लोकसभा सांसद (मणिपुर से) डॉ. विमल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने उपस्थित सभी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को संबोधित किया व देश के प्रति राजीव गांधी के योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी भारत के लाल थे, अपने दृढ़ इरादो से उन्होंने भारत मां का मान बढ़ाया। राजीव जी सदैव जिंदा रहेंगे इस देश के विकास में, प्रगति में, एकता में, अखंडता में और हम सभी के दिलों में। उन्होंने यह भी कहा कि श्री राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के वास्तुकार थे, जिन्होंने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया, उनकी दूरदर्शिता का फायदा देश आज भी उठा रहा है। उन ही की दूरदर्शिता ने ही भारत को मजबूत, आधुनिक राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी आज भी हम सब के साथ है, 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले श्री राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया। श्री राजीव गांधी जी को डिजिटल इंडिया का आर्किटेक्ट और सूचना तकनीक व दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है। उनकी पहल पर भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना हुई, शहर से लेकर गांवों तक दूरसंचार का जाल बिछना शुरू हुआ, जिससे गांव की जनता भी संचार के मामले में देश-दुनिया से जुड़ सकी। युवा प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की नजर में देश में वोट देने की उम्र सीमा गलत थी, उन्होंने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें देश के प्रति और जिम्मेदार तथा सशक्त बनाने की पहल की।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी कहा कि श्री राजीव गांधी जी का मानना था कि विज्ञान और तकनीक की मदद के बिना उद्योगों का विकास नहीं हो सकता, इस क्रम में उन्होंने देश में कंप्यूटर क्रांति लाने की दिशा में काम किया। पंचायतीराज से जुड़ी संस्थाएं मजबूती से विकास कार्य कर सकें, इस सोच के साथ श्री राजीव गांधी जी ने देश में पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त किया। श्री राजीव गांधी जी का मानना था कि जब तक पंचायती राज व्यवस्था सबल नहीं होगी, तब तक निचले स्तर तक लोकतंत्र नहीं पहुंच सकता। उन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायतीराज व्यवस्था का पूरा प्रस्ताव तैयार कराया। गांवों के बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा मिले, इस सोच के साथ श्री राजीव गांधी जी ने जवाहर नवोदय विद्यालयों की नींव डाली थी। मौजूदा समय देश में खुले 551 नवोदय विद्यालयों में 1.80 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। श्री राजीव गांधी जी ने युवाओं और खेल को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी कहा कि श्री राजीव गांधी जी देश के नायक थे और रहेंगे, वे अपनी शहादत, अपने विचारो, और आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर जाने जाते रहेंगे।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव श्री कृष्णा अल्लावारू जी ने कहा कि राजीव गांधी जी चाहते थे कि देश की राजनीति में महिलाएं आगे आएं और मजबूती से भाग लें। उनका मानना था कि महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए। श्री राजीव गांधी जी ने अपने एक ही कार्यकाल में विदेश नीति, रक्षा नीति, आर्थिक सुधार, महिला और युवा सशक्तिकरण, लोकतंत्र की जड़ों को मज़बूत करने जैसे बड़े फ़ैसलों पर अपनी व्यापक छाप छोड़ी हुई है। स्व. राजीव गांधी जी देश के हर एक युवा के लिए प्रेरणा है, वे हमेशा अमर थे, और अमर रहेंगे।

“हम में है राजीव” समागम कार्यक्रम में अनेकों प्रकार के सांस्कृतिक व संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, आज के कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कई राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य गण, प्रदेश अध्यक्ष गण और देश भर के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!

    • By TN15
    • August 22, 2026
    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!

    सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

    • By TN15
    • August 22, 2026
    सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

    विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

    • By TN15
    • August 22, 2026
    विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?