आईएमएस नोएडा को नैक “ए प्लस” ग्रेड मिला

ऋषि तिवारी
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा को नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल (नैक) की ओर से “ए प्लस” ग्रेड मिला। संस्थान को यह एक्रिडिएशन उत्कृष्ट शिक्षा पद्धति, अकादमिक स्तर, शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध एवं ढांचागत सुविधाओं के लिए दिया गया। उल्लेखनीय है कि संस्थान को यह उपलब्धि आईएमएस के महानिदेशक प्रो.(डॉ.) विकास धवन के नेतृत्व में मिली है।

आईएमएस नोएडा के प्रसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता एवं सीएमडी शिल्पी गुप्ता ने इस सफलता के लिए संस्थान के सभी स्टॉफ, फैकल्टी, छात्र एवं पूर्व छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नैक द्वारा “ए प्लस” श्रेणी प्रदान किया जाना हम सभी के प्रयासों का प्रतिफल है। नैक ग्रेडिंग उच्च शिक्षा संस्थानों के शैक्षणिक प्रदर्शन का एक महत्वपूर्ण सूचक है। “ए प्लस” ग्रेड प्राप्त करना संस्थान की कड़ी मेहनत, उत्कृष्ट शिक्षकों, आधुनिक संसाधनों और छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। इस उपलब्धि के माध्यम से आईएमएस नोएडा ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति को और भी मजबूत किया है।

आईएमएस के महानिदेशक प्रो.(डॉ.) विकास धवन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आईएमएस नोएडा ने एक और मील का पत्थर हासिल किया है। नैक ने संस्थान को “ए प्लस” ग्रेड प्रदान किया है, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता, उत्कृष्ट शोध कार्य, और समग्र शैक्षणिक वातावरण के उच्च मानकों को दर्शाता है। यह हमारे संकाय, कर्मचारियों और छात्रों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हमें गर्व है कि नैक ने हमारे संस्थान की उत्कृष्टता को मान्यता दी है। हम शिक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

वहीं आईएमएस नोएडा को नैक ए प्लस मिलने से संस्थान के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। आईएमएस नोएडा ने शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न पहलुओं पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसमें अनुसंधान और विकास, उद्योग से संबंध, और सामाजिक उत्तरदायित्व शामिल हैं। संस्थान का उद्देश्य छात्रों को न केवल एकेडमिक दृष्टिकोण से बल्कि नैतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी सशक्त बनाना है।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त