पूसा विश्वविद्यालय ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

-कैंडल लाइट मार्च से आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश

रामजी कुमार। समस्तीपुर।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में छात्रों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने कैंडल लाइट मार्च निकालकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। यह मार्च शहीदों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि स्वरूप निकाला गया।

कैंडल मार्च विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर सरस्वती गार्डन तक पहुंचा, जहां उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और देश में शांति-सुरक्षा की कामना की गई।

कुलपति ने जताई संवेदना:

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है, और हमें इसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।” उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की।

छात्रों ने जताया सरकार पर भरोसा:

छात्रों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे हमले देश की अखंडता को चुनौती देने वाले हैं और इसका करारा जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए कहा कि आतंकियों को जल्द ही उनके किए की सज़ा मिलेगी।

निदेशक छात्र कल्याण डॉ. रमन त्रिवेदी ने कहा कि यह आयोजन देश की एकता, अखंडता और शांति के प्रति विश्वविद्यालय समुदाय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी