पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से अलर्ट

सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय

पटना । सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोर्ट को खाली करा लिया है और आसपास के क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

टाउन डीएसपी-2 दीक्षा और पीरबहोर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वायड की भी तैनाती की गई है। तीनों गेटों पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है और आने-जाने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की भी जांच की जा रही है।

पूरा इलाका बंद, दुकानें सील:

कोर्ट के आसपास की सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं। आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है और अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। जजों की गाड़ियाँ एक-एक कर परिसर से निकाली जा रही हैं।

पिछली घटना का जिक्र:

इससे पहले 5 जनवरी 2024 को पटना हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जब कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। तब भी पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की थी।

पुलिस की प्रतिक्रिया:

डीएसपी दीक्षा ने बताया कि ई-मेल की जांच की जा रही है और हर पहलू पर छानबीन चल रही है। फिलहाल स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी