पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर 142 नोएडा में पुलिस ने 15 सितंबर को सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के पास प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या 5 लाख रुपए की सुपारी देकर कराई गई थी। बताया जाता है कि मृतक और आरोपी के बीच जमीन को लेकर विवाद था।

अपर पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि 15 सितंबर को सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के पास प्रॉपर्टी डीलर नवीन्द्र झाॅ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि आज एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 142 पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी नीरज गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद उम्र 45 वर्ष, तथा शूटर ब्रजपाल पुत्र सूरज सिंह निवासी जनपद बिजनौर उम्र 45 वर्ष, और रामवीर सिंह उर्फ गदल पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी जनपद अमरोहा उम्र 46 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि नीरज गुप्ता और मृतक नवींद्र झा के बीच एक प्लाट के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। नीरज गुप्ता ने झा की हत्या की योजना बनाई तथा शूटर रामवीर और बृजपाल को 5 लाख रुपए में सुपारी दिया। 3 लाख रुपए उन्हें पेशगी के तौर पर दिए गए। हत्या में प्रयुक्त करने के लिए शूटरों को आरोपी ने एक स्कूटी दी। घटना वाले दिन आरोपी ने नवीन्द्र से बातचीत कर उन्हें सेक्टर 137 के पास समझौता करने के लिए बुलाया। जहां पर भाड़े के हत्यारे ने उन्हें गोली मार दी।

आरोपी द्वारा उपलब्ध कराई गई स्कूटी से दोनों मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है की हत्या करने से पूर्व अभियुक्त रामवीर और बृजपाल होटल पैराडाइज नोएडा में रुके थे। इसके विषय में जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। डीसीपी ने बताया कि अभियुक्त नीरज गुप्ता फल का ठेला लगाने का कार्य करता है, वह नवी कक्षा पास है। अभियुक्त बृजपाल खेती का काम करता है, वह कक्षा आठवीं तक पढ़ा हुआ है। अभियुक्त रामवीर उर्फ गदल खेती का कार्यकर्ता है तथा कक्षा आठवीं तक पढ़ा है।

  • Related Posts

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय…

    Continue reading
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक