दिनदहाड़े पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, ईनामी गैंगस्टर घायल

ऋषि तिवारी
नोएडा। रविवार को नोएडा में दिनदहाड़े पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस और गैगस्टर दोनों तरफ से जमकर फायरिंग की गई जिसके दौरान इनामी गैंगस्टर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान नत्थूपुरा बुराडी दिल्ली निवासी अजय उर्फ रामनिवास के रूप में हुई है। जिस पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। उस पर चोरी व लूट के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने घायल गैंगस्टर को अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बदमाशों की तलाश में थाना सेक्टर-39 पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान महामाया फ्लाइओवर के पास मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश अजय को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद हुई है। अजय अपने गिरोह के साथ मिल कर घरों में चोरियों व लूट की घटनाओं को अंजाम देता है।

  • Related Posts

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    ​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

    Continue reading
    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया