महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खंड इन्द्री के गांव हिनौरी में प्ले स्कूल रेडीनेस मेला का हुआ आयोजन

इन्द्री (सुनील शर्मा)
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खंड इन्द्री के गांव हिनौरी में प्ले स्कूल रेडीनेस मेला का आयोजन सुपरवाइजर मोनिका व प्ले स्कूल कोर्डिनेटर प्रिया की अध्यक्षता में किया गया।इस प्ले स्कूल रेडीनेस मेला में सुपरवाईजर मोनिका ने बताया कि सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्ले स्कूलों में तब्दील किया गया है। जिसका उद्देश्य पूर्व प्रारंभिक शिक्षा के लिए बच्चों को तैयार करना है। खंड के गांव हिनौरी में आयोजित प्ले स्कूल रेडीनेस मेला में बच्चों के अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें प्ले स्कूल की नीतियों एवं योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि इन प्ले स्कूलों में आंगनबाड़ी वर्कर्स 3 से 6 वर्ष आयुवर्ग तक के बच्चों का संपूर्ण विकास भी करवा रही है जिससे प्ले स्कूल में खेल-खेल के माध्यम से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और आगे स्कूल में जाकर बच्चे पढ़ाई में भी अव्वल रहेंगे । कार्यक्रम के दौरान शारीरिक, सामाजिक, भावनात्मक, बौद्धिक, रचनात्मक व भाषा विकास से संबंधित स्टॉल भी लगाई गई ।
इस प्ले स्कूल मेला कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी वर्कर्स वंदना, निर्मला, बबीता, सुमन, किरण, रानी व गांव की महिला पंच नीलम सिंह गांव की अन्य महिलाएं भी उपस्थित रही।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!