विधायक राम कुमार कश्यप ने हल्के को करीब 2 करोड़ 21 लाख रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की दी सौगात

इन्द्री (सुनील शर्मा)
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने शुक्रवार को गांव चंद्राव, मनोहरपुर, रम्बा, संगोही, कुराली व टिकरी में करीब 2 करोड़ 21 लाख 50 हजार रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी। विधायक ने इन गांवों में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 32 लाख रुपये की लागत से महाराणा प्रताप भवन, 13 लाख रूपये की लागत से फिरनी, 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन, 13 लाख रुपये की लागत से जिम का उद्घाटन किया तथा 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेतों के रास्ते का शिलान्यास किया। इसी प्रकार से गांव मनोहरपुर में 63 लाख रूपये की लागत से प्राइमरी स्कूल, गांव रम्बा में 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बस क्यू शेल्टर, गांव संगोही में 25 लाख रुपये की लागत से बंजारा ग्राउंड शेड, गांव कुराली में 7-7 लाख रुपये की लागत से गोगा माडी शेड व वाल्मीकि मंदिर शेड का उद्घाटन व गांव टिकरी में 23 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेतों के रास्ते का शिलान्यास किया। हलके के विभिन्न गांवों में पहुंचने पर विधायक का पुष्प-गुच्छ व फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया।
इस दौरान विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव में जनता से जो वादे किए थे, उन वादों को पूरा कर जनता को विकास कार्यों के रूप में सौगात दी जा रही है। भाजपा सरकार का मुख्य ध्येय यही है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी सरकार में विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता के साथ बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों के प्रति गंभीर है और उनका उद्देश्य है कि हर विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएं।
उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे गेहूं की फसल के अवशेषों में आग न लगाएं। इससे पर्यावरण दूषित होता है । उन्होंने कहा कि किसान फसल अवशेषों को खेत की मिट्टी में ही मिला दें ताकि भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ सके।
इस अवसर पर विभिन्न
विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न गांवों के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश