सेक्टर 12 ग्राउंड के पास गोली चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

करनाल, (विसु)। नगर निगम कार्यालय के पीछे गोलियां चलाने की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने के आरोप में तीन बदमाशों को काबू किया है। जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस करनाल की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम के इंचार्ज निरीक्षक प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में घरौंडा करनाल के नजदीक नाकाबंदी करके आरोपी नवीन उर्फ लाडी पुत्र स्व. प्रवीण कुमार, धीरज पुत्र जय नारायण निवासी बाल्मीकि बस्ती जुंडला गेट करनाल व हरविंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र हरबंस सिंह निवासी पटवारी मोहल्ला घरौंडा को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम के इंचार्ज निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि दिनांक 2 अप्रैल 2025 को दोपहर के समय कोर्ट परिसर के बाहर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र सतनाम सिंह निवासी घरौंडा अपने केस में पेशी पर जिला करनाल कोर्ट में आया हुआ था। जब वह पेशी भुगतने के बाद नगर निगम ऑफिस के पीछे पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़कों ने हरप्रीत सिंह को जान से मारने की नीयत से देसी पिस्तौल से फायर किए थे, जिसमें हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व एक अन्य व्यक्ति एडवोकेट गुरविंदर सिंह घायल हो गए थे। इस संबंध में तफ्तीश दौराने पाया गया कि हरविंदर सिंह उर्फ लाडी व हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के बीच में काफी समय से रंजिश चली आ रही थी और हरविंदर सिंह उर्फ लाडी ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवा रखा है । इसी रंजिश के चलते हरविंदर सिंह उर्फ लाडी ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को जान से मारने की नीयत से अपने दोस्तों नवीन उर्फ लाडी,धीरज उर्फ नीरज निवासी जुंडला गेट वाल्मीकि बस्ती करनाल से इस अपराध को अंजाम दिलवाया था। इस संबंध आज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया व पूछताछ हेतु अग्रिम अनुसंधान जारी है। मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के बारे में भी पूछताछ जारी है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!