Noida News : यीडा में सेवानिवृत्त लोगों की नियुक्ति पर सवाल

राजेश बैरागी 
क्या यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण में विभिन्न पदों पर पुनः यहीं से सेवानिवृत्त चर्चित दागी अधिकारी नियुक्ति के लिए दांव लगा रहे हैं? सूत्रों की मानें तो ऐसे अधिकारी प्रक्रिया पूर्ण होने से पहले ही अपनी दावेदारी को लेकर दावा ठोंक रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपनों को नौकरी की रेवड़ी बांटने की कथा अभी बांची जा रही है और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण में 26 पदों पर सेवानिवृत्त लोगों की प्रस्तावित नियुक्ति को लेकर चर्चाएं प्रारंभ हो गई हैं। अभियंता, प्रबंधक से लेकर लिपिक तक पदों पर नियुक्ति पाने के लिए इसी प्राधिकरण से सेवानिवृत्त लोग न केवल दावेदार हैं बल्कि उनके दावे भी ठोस हैं। अंतिम तिथि तक इन 26 पदों के विरुद्ध लगभग सौ लोगों ने आवेदन किया है।

स्थाई नियुक्ति न होने और अधिकारियों का अभाव झेल रहे यमुना प्राधिकरण ने गत 8 सितंबर को 26 पदों पर सेवानिवृत्त लोगों से आवेदन आमंत्रित करने के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया था। इसमें नियोजन, सामान्य प्रशासन, अभियंत्रण,विधि, उद्यान, सहायक, लेखपाल, सर्वे अमीन पदों पर उत्तर प्रदेश सरकार, सरकारी निगम और प्राधिकरणों से सेवानिवृत्त पात्र लोगों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार लगभग सौ लोगों ने आवेदन किया है। इनमें यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण से सेवानिवृत्त कुछ दागी अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं।ये सभी अपनी नियुक्ति के लिए ठोस दावे कर रहे हैं। हालांकि अभी नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है।

  • Related Posts

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    नोएडा । डी.आई.सी. इंडिया लिमिटेड (सी-55, ए एवं…

    Continue reading
    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी