Noida News : सीएचओ अब एप के जरिए ऑनलाइन लगा रहे हाजिरी

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से हुई शुरुआत, अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम पर लग रही उपस्थिति


नोएडा । स्वास्थ्य कर्मी समय से ड्यूटी पर पहुंचेइसके लिए स्वास्थ्य विभाग संजीदा है। स्वास्थ्य कर्मियों को एप के जरिए ही हाजिरी लगानी होगी। इसके लिएराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम तैयार करवाया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया शासन के निर्देश पर एप के जरिए सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की हाजिरी लगनी शुरू हुई है।

सीएमओ ने डा. शर्मा ने बताया  जनपद में फिलहाल72 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर तैनात हैं। सभी को निर्देश जारी किया गया है कि रोजाना सेंटर पर समय से पहुंचकर एप के जरिए अपनी हाजिरी लगाएं। एप डाउनलोड करने के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को लिंक दिया गया है। एप में सीएचओ की तैनाती के हिसाब से लोकेशन फीड है। संबंधित सेंटर पर केवल सौ मीटर की परिधि में रहने पर ही मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करके हाजिरी लगाएगा। उन्होंने बताया शासन की ओर से सीएचओ के ड्यूटी के समय में परिवर्तन किया गया है। पहले जहां उन्हें सुबह नौ बजे इन और साढ़े पांच बजे आउट करना होता था, अब उसे नौ से चार बजे कर दिया गया है। उन्होंने बताया तय समय में उनके द्वारा किये गये कार्य का आंकलन किया जाएगा। वह स्वयं व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा उनका प्रयास है कि सभी सीएचओ अपनी पूरी क्षमता से काम करें। इसके लिए वह उनसे सीधे संपर्क में रहेंगे। अच्छा काम करने वाले को शाबाशी और ठीक ढंग से काम नहीं करने वालों को दंडित किया जाएगा। सीएचओ को मुख्यरूप से टेलीमेडिसिन, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और दवा की व्यवस्था देखनी होती है।

गौरतलब है कि दूर दराज के क्षेत्रों में खोले गए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर लाभार्थियों को नजदीकी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही जिला स्तरीय चिकित्सालयों और यहां तक कि लखनऊ में बैठे विशेषज्ञों से सीधे जोड़ने का जरिया बन रहे हैं। सीएचओ के जरिए ही वीडियो कॉल पर यह कार्य किया जाना है। इससे जहां एक ओर दूर दराज के क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगीवहीं जिला स्तरीय चिकित्सालयों में होने वाली भीड़ में भी कमी आएगी और समय रहते चिकित्सकीय परामर्श मिलने से कोई भी रोग गंभीर होने से पहले ही उपचारित हो सकेगा।

सीएमओ ने बताया सीएचओ के भुगतान संबंधी व्यवस्था में भी सुधार किया गया है। अब भुगतान भी ऑनलाइन किये जा रहे हैं।

 

  • Related Posts

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading
    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, प्लॉट नं. C-55, फेस-2, नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर