CBI investigation : कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम नहीं, सात आरोपियों के नाम हैं शामिल

एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा हथियार मिल गया है। दरअसल सीबीआई द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में डिप्टी सीएम का नाम ही शामिल नहीं है। अब तक जो शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया का नाम लेकर आम आदमी पार्टी को घेर रही थी वहीं अब आम आदमी पार्टी मनीष सिसोदिया का नाम चार्जशीट में न होने से क्लीन चिट देने से बीजेपी पर हावी हो जाएगी। आम आदमी बोलेगी कि यह सब दिल्ली एमसीडी और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए किया जा रहा था। शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया का नाम बताकर बीजेपी आम आदमी पार्टी को भ्रष्ट बता रही थी। अब आम आदमी पार्टी बीजेपी पर चौड़ी हो जाएगी।
दरअसल केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली शराब घोटाले में शुक्रवार को कुल 7 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। दिलचस्प बात यह है कि इस चार्जशीट में जिन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ सारा मामला था उनका नाम ही शामिल नहीं है। सीबीआई ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इसी कोर्ट में शराब घोटाले की सुनवाई होगी। दिल्ली शराब घोटाले में जिन सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, उसमें विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, समीर महेंद्रू, मुत्तथा गौतम, अरुण आर पिल्लई के नाम शामिल हैं। इसके अलावा सीबीआई ने एक्साइज के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

  • Related Posts

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading
    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार