Noida News : स्तनपान एक संकल्प, विकल्प नहीं : डा. वंदना

Noida News : बच्चे को मां का दूध पिलाओ, तंदुरुस्त बनाओ, मां का दूध शिशु की सुरक्षा का पहला टीका,  स्तनपान कराना मां के लिए भी फायदेमंद

नोएडा। हम बचपन से एक जुमला सुनते आ रहे हैं ‘है कोई माई का लाल जिसने मां का दूध पिया है… तो सामने आये, चेलेंज करें, मैदान में आये’ इत्यादि। यह वही मां का दूध है जो बच्चे को बचपन से तमाम बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है और बड़े होने पर न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए जन्म के तुरंत बाद या एक घंटे के भीतर बच्चे को स्तनपान जरूर कराएँ इसका सभी धात्री माताओं को ध्यान रखना चाहिए। स्तनपान संकल्प है, विकल्प नहीं। यह कहना है होशियारपुर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. वंदना कमल का।

डा. वंदना ने बताया, इन दिनों स्तनपान सप्ताह चल रहा है। एक अगस्त से शुरू हुआ यह कार्यक्रम सात अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा, यह आधिकारिक रूप से मनाया जाने वाला केवल साप्ताहिक कार्यक्रम नहीं है, स्तनपान के लिए वर्षभर जागरूकता की जरूरत होती है। हम केन्द्र पर आने वाली हर धात्री माता को हमेशा स्तनपान के लिए जागरूक करते हैं। उन्हें यह भी बताते हैं कि कब, कैसे और कितना दूध पिलाना है।

नवजात को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान जरूरी

डा. वंदना ने बताया- नवजात को जन्म के एक घंटे के भीतर मां को अपना पहला गाढ़ा पीला दूध अवश्य पिलाना चाहिये, क्योंकि इसमें कोलस्ट्रोम होता है जो बच्चे को कई रोगों से लड़ने की क्षमता देता है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में एंटीबॉडीज होती हैं। मां का दूध बच्चे के लिए पहला टीका होता है। यही नहीं, आगे चलकर भी बच्चा स्वस्थ रहता है। हर मां को अपने बच्चे को कम से कम छह माह तक सिर्फ और सिर्फ अपना ही दूध पिलाना चाहिए। यहां तक कि छह माह तक ऊपर से पानी भी नहीं पिलाना है, मां के दूध में हर वह पोषक तत्व होता है, जो बच्चे के विकास के लिए जरूरी होता है।

स्तनपान से शिशु को फायदा

मां की त्वचा का संपर्क शिशु के तापमान को बनाये रखता है। दूध उतरने में सहायक, पहला गाढ़ा दूध अथवा कोलोसस्ट्रम शिशु को बीमारियों से बचाता है। दस्त रोग, निमोनिया, कान व गले के संक्रमण आदि का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। शिशु और मां के बीच जुड़ाव, बौद्धिक स्तर में सुधार, शिशु का समुचित विकास।

स्तनपान कराने से मां को लाभ

गर्भाशय का संकुचन। रक्तस्राव का खतरा कम हो जाता है। स्तन कैंसर , गर्भाशय कैंसर तथा अंडाशय कैंसर के खतरे कम हो जाते हैं। अस्टीयोपोरोसिस (हड्डियों का कमजोर पड़ना) के मामले कम हो जाते हैं। परिवार नियोजन में कुछ हद तक सहयोग प्राप्त होता है। प्रसवोत्तर वजन घटाने में सहयोगी होता है। शिशु के आहार पर व्यय पर संभावित लागत कम होती है।

दूध पिलाने का सही तरीका

स्तनपान के दौरान बच्चे का सिर स्तन से ऊंचा या 45 डिग्री के कोण में रखना चाहिए। इसीलिए बैठकर स्तनपान कराना सबसे उचित होता है। लेटकर स्तनपान कराने से कान में इंफेक्शन होने का खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे में मांताओं को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। शिशु को दूध पिलाने के बाद तुरंत बिस्तर पर नहीं लिटाना चाहिए, क्योंकि ऐसी स्थिति में शिशु पिया गया दूध मुंह से निकाल सकता है। दूध पिलाने के बाद उसे कंधे पर लेकर पीठ पर धीरे-धीरे हाथ फेरें। इससे बच्चे के पेट में दूध का पाचन होता है।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी