RTI के तहत सूचना ना देने पर नौएडा प्राधिकरण के तहसीलदार विनय पाण्डेय पर लगा 25 हजार का जुर्माना

द न्यूज 15 

नोएडा। गाँव गढ़ी चौखंढी के किसान रतनपाल सिंह यादव ने नोएडा प्राधिकरण के भूलेख विभाग से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत नोएडा के ग्राम गढ़ी चौखंडी में जारी किए गए अनाप-शनाप ध्वस्तीकरण नोटिसों के बारे में जानकारी मांगी गई थी।
प्राधिकरण के भूलेख विभाग से सूचना प्राप्त ना होने पर किसान रतनपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सूचना आयोग लखनऊ में अपील की। अपील की सुनवाई करते हुए मा.राज्य सूचना आयुक्त की पीठ द्वारा पाया गया कि जन सूचना अधिकारी श्री विनय पांडेय, तहसीलदार, सूचना के अधिकार के अधिनियम के प्रति गंभीर नहीं है और लोक कर्तव्यों के निर्वहन हेतु नियुक्त लोक प्राधिकारी से यह अपेक्षा संभव नहीं है कि वह भारतीय संसद द्वारा अधिनियमित सूचना का अधिकार के नियमों/ प्रावधानों का पालन ना करें।
ऐसे में जन सूचना अधिकारी श्री विनय पांडेय, तहसीलदार को अपील कर्ता को साशय सूचनाएं  उपलब्ध ना कराने का दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 20(1) के अधीन 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की वसूली श्री विनय पांडेय तहसीलदार के वेतन से की जाएगी।

Related Posts

श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

आंतरिक सुरक्षा, कानून का पालन और अनुशासन ही…

Continue reading
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

 घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’